अभिनेत्री अदा शर्मा रेसक्यू की गयी मुर्गियों के लिए PETA इंडिया के “क्रिसमस लंच” की मेज़बानी करेंगी 

संपर्क:

Hiraj Laljani +91 961967382; [email protected]

Radhika Suryavanshi +91 9820787382; [email protected]

इस उत्सव में मुर्गियाँ भोजन नहीं बनेगी बल्कि भोजन पर आमंत्रित होगी

मुंबई- PETA इंडिया मशहूर फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा की मदद से क्रिसमस से एक दिन पहले बुधवार को, मुर्गियों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन कर रहा है। PETA इंडिया ने हाल ही में कुछ मुर्गियों को मरने से बचाया था, लेकिन अपने नए घर (सेंक्चुरी) जाने से पहले इन मुर्गियों के लिए एक विशेष पार्टी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इन्हें इनके मनपसंद व्यंजन परोसे जाएंगे जैसे मक्की के दाने, फल, आदि और खाने की मेज़ को क्रिसमस की सजावट से सजाया जाएगा।

समय:             23 दिसम्बर (बुधवार), दोपहर 2 बजे से

स्थान:            PETA इंडिया, बेलस्कॉट बंगला नंबर 2, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स,

रनवाल एलिगेंट टॉवर्स के पीछे, अंधेरी वेस्ट, मुंबई – 400 053

इस उत्सव को सफ़ल बनाने के लिए जो भी पत्रकार इस लंच का हिस्सा बनेगें, उन्हें आभार-स्वरूप वीगन उपहारों से भरा एक बैग दिया जाएगा। सभी पत्रकारों के लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य  हैं।   

PETA इंडिया की सीनियर कैम्पेन्स कोर्डिनेटर राधिका सूर्यवंशी कहती हैं- “PETA इंडिया सभी से गुज़ारिश करता है कि मुर्गियों का माँस ना खाये बल्कि उन्हें शांतिपूर्ण जीवन जीने दें। सभी जानवर भी मनुष्यों की तरह संवेदनशील होते हैं और उन्हें भी अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की जान बहुत प्यारी होती है। “

भारत में हर घंटे लगभग 10 लाख मुर्गियों को मौत के घाट उतारा जाता है। PETA इंडिया की जांच वीडियो “Glass Walls” में इस घिनौने तथ्य का पर्दाफाश किया गया है कि इन मुर्गियों को उनकी सचेत अवस्था में रहते हुए तेज़ धारदार हथियार से उनका आधा गला काट कर उन्हे तड़फ तड़फ कर छटपटाते हुए मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। इन मुर्गियों को भीड़ भरे गंदे शेडों में ख़तरनाक दवाईयाँ देकर अप्राकृतिक ढंग से इतना बड़ा किया जाता हैं कि कई बार अपने खुद के वज़न के कारण इनकी मृत्यु हो जाती है। लगभग 6 माह का हो जाने पर, इन्हें गाड़ियों में ठूस-ठूसकर बूचड़खानों तक लेकर जाया जाता है जहां इनके गलों को कम धार वाले चाकूओं से चीरा जाता है।

लंबे समय से PETA इंडिया की समर्थक रही अदा शर्मा पहले भी PETA इंडिया के “भोजन के लिए प्रयोग होने वाले जानवरों की संवेदनाओं” से आम लोगों को जागरूक करने हेतु और मुंबई में “घोड़ागाड़ियों पर लगाम” लगाने हेतु अभियानों का हिस्सा रही है। उन्होंने खुद को प्रतीकात्मक ढंग से पिंजरे में कैद करके सबसे पक्षियों की स्वतंत्रता की गुहार भी लगाई थी और वह समूह की पहली वीगन फ़ैशन लूकबूक का भी हिस्सा थी।

PETA इंडिया इस सिद्धांत के तहत कार्य करता है, “जानवर हमारा भोजन बनने के लिए नहीं हैं,” व प्रजातिवाद का विरोध करता है क्यूंकि यह मनुष्य की वह वर्चस्ववादी सोच है जिसमे वह स्वयं को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ मानकर अपने फ़ायदों के लिए दूसरी अन्य प्रजातियों के शोषण करने को सही मानता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाईट PETAIndia.com पर जाएँ या Twitter, Facebook, और Instagram पर हमारे पेज को फॉलो करें।