‘Wicked: For Good’ फिल्म साबित करती है कि पशुओं के लिए इस दुनिया जैसा कोई दूसरा स्थान नहीं है।

Posted on by Surjeet Singh

‘Wicked: For Good’ फिल्म अभी सिनेमाघरों में लगी है और इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है “अच्छा होने” का असली मतलब क्या है। फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्रियाँ अरियाना ग्रांडे और सिंथिया एरिवो अपने व्यक्तिगत जीवन  में वीगन जीवन शैली का पालन करती हैं और जेफ गोल्डब्लम ने इस फिल्म की कहानी के कारण मांस खाना बंद कर दिया। पर्दे पर, फिल्म Oz की दुनिया को फिर से कल्पना करती है, जहां पशुओं की मानसिक्ता और उनके व्यवहार को समझे बिना उन्हें नजरंदाज किया गया । फिल्म  में यह संदेश दिया गया है कि जब कोई इंसान किसी पशु को दिल से सुनता है, उसकी आवश्यकता को समझता है और उनकी मदद करने का निर्णय लेता है, तो क्या-क्या बदलाव आते हैं। 

सहनशीलता के आधार पर निर्मित 

फिल्म के शुरुआती दृश्य में, विशाल भैंस जैसे पशु पीली ईंटों की सड़क (Yellow Brick Road) बनाने के लिए ईंटें ढोते हैं और इस काम के बोझ तले थकान से परेशान नजर आते हैं।

और यह शोषण तब तक चलता है जब तक एल्फाबा उनके दिल की आवाज नहीं सुन लेती और उन्हें मुक्त नहीं कर देती है।

यह हमारे वास्तविक संसार का भी प्रतिबिंब है। पेप्सिको कंपनी के लिए गन्ने को मिलों तक पहुंचाने के लिए बैलगाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है और भारी माल ढोने के लिए बैलों को पीटा जाता है, चाबुक मारे जाते हैं, और लंबे समय तक धूप में बिना आराम या पानी के गन्ने से भरी भारी भरकम गाड़ियां खींचने के लिए मजबूर किया जाता है। क्या आप एल्फाबा की तरह भारी बोझ उठाने वाले बैलों की मदद के लिए कदम उठाएंगे?

पेप्सीको कंपनी से कहें कि वो गन्ना ढोने के लिए बैलों का इस्तेमाल न करें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OfficialPETAIndia (@petaindia)

“हम अब और नहीं लड़ सकते”: सुरक्षा और आशा की तलाश में पशु 

फिल्म में, एल्फाबा ने पाया कि कई अन्य पशु जैसे हिरण, पक्षी, लिंक्स, गाय, खरगोश और वह भालू जिसने उसे बड़ा किया, ये सब अब परेशान हैं और वे लगातार भागते-भागते थक चुके हैं। वे बस एक सुरक्षित जगह चाहते हैं जहाँ वे चैन से रह सकें। यह दृश्य भावनात्मक और प्रेरक दोनों है। पशु महसूस करते हैं कि एल्फाबा उन्हें सच में समझती है। जब वह उनकी सुनती है, तो उन्हें राहत मिलती है। कुछ पल के लिए, वे सोचते भी हैं कि शायद वे रुक जाएँ। वे भरोसा करना चाहते हैं । यही फिल्म का संदेश है: बदलाव तब शुरू होता है जब कोई किसी की बात ध्यान से सुनता है।

हमारी दुनिया में भी पशु लगातार हमसे यही उम्मीद करते हैं कि उन्हें सुरक्षा, आराम और स्वतंत्रता चाहिए। जब लोग सहानुभूति दिखाते हैं जैसे पशुओं को खरीदने के बजाय गोद लेना, वीगन जीवनशैली अपनाना, चमड़े का उपयोग न करना इत्यादि तो पशुओं की जिंदगी बेहतर होती है। छोटे-छोटे अच्छे काम बड़े बदलाव ला सकते हैं।

फिल्म में एल्फाबा ग्लिंडा और जादूगर को दिखाती है कि Oz अब दयालु हो गया है। वह उन्हें चुनौती देती है: “तो साबित करो। बंदरों को आज़ाद करो।” वे चाबी देते हैं और एल्फाबा पिंजरों को खोल देती है। यह दिखाता है कि जब लोग दबाव और नियंत्रण के बजाय मुक्ति और मदद चुनते हैं, तो कितनी शक्ति होती है।

लेकिन वह पाती है कि अभी और काम करना बाकी है—एक छिपे कमरे में बहुत सारे पशु  बंद हैं, जिनमें उसका पूर्व शिक्षक डॉ. डिलामोंड भी है।

जादूगर कहता है, “कुछ पशुओं पर भरोसा नहीं किया जा सकता।” लेकिन एल्फाबा जवाब देती है: “अब मुझे पता है।” असल में जिन पर भरोसा नहीं किया जा सकता वे पशु नहीं बल्कि इंसान हैं। जब हम किसी को गलत करते देखते हैं, तो हमें बोलना चाहिए।

आज ही अपनी मुफ़्त वीगन स्टार्टर किट ऑर्डर करें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OfficialPETAIndia (@petaindia)

अंततः ओज़ का प्रचार टूट जाता है

फिल्म में ओज़ में कई ऐसे नियम और संदेश दिखाए गए हैं जो पशुओं की बुरी स्थिति को उजागर करते हैं :

  • “पशुओं को यात्रा करने के लिए परमिट चाहिए।”

  • “इस सीमा से आगे कोई पशु नहीं।”

  • “किसी पशु पर भरोसा मत करो।”

ये दिखाते हैं कि एल्फाबा किस सिस्टम को बदलने की कोशिश कर रही है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, और किरदार पुराने नियमों पर सवाल उठाने लगते हैं। यह हमें याद दिलाता है कि समाज बदल सकता है और हर न्याय की लड़ाई किसी ऐसे व्यक्ति से शुरू होती है जो बेहतर दुनिया की कल्पना करने की हिम्मत रखता है।

सभी ओज़ियन्स के लिए उज्जवल भविष्य

कहानी के अंत तक बदलाव साफ दिखता है। चिस्टरि बोलना शुरू करता है। डॉ. डिलामोंड फिर से पढ़ाना शुरू करते हैं। पशु अपने अच्छे जीवन को वापस पाते हैं। जब ग्लिंडा मंच पर मंन्चकिंलैंड में सभी के सामने बोलती हैं  “सभी ओज़ियन्स” तो वह पशुओं को आगे आने के लिए आमंत्रित करती हैं।

पशु समुदाय का हिस्सा हैं। यह सामंजस्य, सम्मान और साथ रहने की तस्वीर है।

‘Wicked: For Good’ हमें क्या सीख मिलती है ?

इस फिल्म का मूल संदेश है—सहानुभूति चुनना, भले ही यह कठिन या नया लगे। यह दिखाता है कि:

  • हर कोई सीख सकता है और बढ़ सकता है।

  • समझदारी डर को बदल देती है।

  • किसी को सुनने से उसका भरोसा बनाता है।

  • दया पूरी दुनिया को बदल सकती है।

हर जगह पशु चाहे लैब में बंद बंदर हों, भारी सामान खींचते बैल, ग्लू ट्रैप में फंसे चूहे, या भीड़ में रखी मुर्गियां, उनकी भी आवाज़ है।

जब हम उनकी सुनते हैं, तो हम एक दयालु और सुरक्षित दुनिया बनाने में मदद करते हैं। एक ऐसी दुनिया जहां पशु सुरक्षित, सम्मानित और स्वतंत्र हों।
हमेशा के लिए।

पशुओं के लिए आवाज उठाएं