विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा द्वारा समर्थित ‘Blue Tribe, Blue Tokai Coffee Roasters’ PETA इंडिया वीगन फूड अवार्ड 2022 के विजेताओं में शामिल

Posted on by Sudhakarrao Karnal

विश्व वीगन माह (नवंबर) के दौरान, और हाल के सर्वेक्षण में 47% से अधिक भारतीय उत्तरदाताओं ने कहा कि उन्होने जानवरों की परवाह करते हुए वीगन भोजन ग्रहण किया, PETA इंडिया इस वर्ष के लिए वीगन फूड विजेताओं की घोषणा कर रहा है। इस वर्ष का PETA इंडिया वीगन फूड अवार्ड विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा द्वारा समर्थित “ब्लू ट्राइब” को स्वादिष्ट मांस मुक्त चिकन नागेट्स के लिए बेस्ट वीगन मीट तथा “ब्लू टोकई कॉफी रोस्टर्स” को बेस्ट वीगन फ्रेंडली कॉफी चैन के पुरुस्कार से नवाजा गया है।

अन्य सभी विजेताओं की सूची –

 

आज के मांस, अंडा और डेयरी उद्योगों में भारी संख्या में पशुओं को बड़े-बड़े गोदामों में गंभीर कैद में पाला जाता है। जैसा कि PETA इंडिया ने अपने “Glass Walls” नामक वीडियो के द्वारा खुलासा किया है कि भोजन के लिए मारी जाने वाली मुर्गियों की हत्या करने से पहले उनके साथ कितनी क्रूरता की जाती है, उन्हें उल्टा लटकाया जाता है। गायों एवं भैंसों को इतनी अधिक संख्या में गाड़ियों में ठूस ठूस कर बूचडखानों में भेजा जाता है कि परिवहन के दौरान और बूचड़खानों तक पहुँचने से पहले रास्ते में ही उनकी हड्डियाँ टूट जाती हैं। भोजन के लिए मारे जाने वाले सूअरों के दिल में छुरा घोंप दिया जाता है। मछलियों को समुद्र से निकाल कर नौकाओं के डेक पर फेंक दिया जाता है जहां पानी के अभाव में वह घुट घुट कर मर जाती हैं।

PETA इंडिया सभी को वीगन भोजन अपनाने में मदद करने हेतु मुफ्त वीगन स्टार्टर किट प्रदान कर रहा है। वीगन भोजनकैंसर, मधुमेह, मोटापा एवं हृदय रोग से पीड़ित होने के जोखिम को कम करने में सहायक है व साथ ही साथ ग्रीनहाऊस गैस उत्सर्जन को कम करके जलवायु परिवर्तन के गंभीर खतरों से लड़ने में मदद करता है और भविष्य में होने वाली महामारियों को भी रोक सकता है। COVID -19, सार्स, स्वाइन फ्लू एवं बर्ड फ्लू जैसी भीषण महामरियाँ होने का कारण भी मांस के लिए पाले जाने वाले जानवरों की मास मंडियों को माना गया है।

आज के दौर में वीगन भोजन ही सबसे बेहतर है।

हमारी मुफ्त वीगन स्टार्टर किट आज ही ऑर्डर करें।