कुछ बेहतरीन डॉक्युमेंट्रीज़ जो आपको वीगन बनने हेतु प्रोत्साहित करेंगी

Posted on by PETA

जो लोग वीगन बनने का निर्णय लेते हैं, उन्हें अपनी इस नई और करुणामय जीवनशैली को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ज़रूर साझा करना चाहिए। कई लोग इस तथ्य से अपरिचित होते हैं की उनके द्वारा चुने गए खाद्य विकल्पों का जानवरों, पर्यावरण व उनकी स्वयं की सेहत पर क्या असर पड़ता है, लेकिन आप उन्हें यह बता सकते हैं। ऐसा करने का सबसे आसान तरीका है उन्हें इनमें से एक डॉक्युमेंट्री देखने का सुझाव देना:

  • Dominion: इस बेहतरीन फिल्म का निर्माण ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक क्रिस डेलफोर्स ने किया है; इस फिल्म में ऑस्ट्रेलिया के फार्मों और बूचड़खानों के ऐसे दृश्यों दिखाए गए हैं जिनसे इस मिथ्या का पर्दाफाश होता हैं कि भोजन, कपड़े या मनोरंजन हेतु प्रयोग किए जाने वाले जानवरों के साथ करुणापूर्ण व्यवहार किया जाता है। यह डॉक्युमेंट्री यहां मुफ़्त उपलब्ध है।

  • Earthlings: कई वीगन लोगों के अनुसार हर माँसाहारी व्यक्ति को यह डॉक्युमेंट्री ज़रूर देखनी चाहिए। इस महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्री में बताया गया है कि हम जानवरों के प्रति कितना क्रूर व्यवहार करते हैं और हमें इन संवेदनशील प्राणियों के प्रति क्यों ज़्यादा करुणामय होना चाहिए।

  • Cowspiracy: इस फिल्म में दिखाया गया है कि भोजन के उत्पादन का ग्रीनहाउस-गैस उत्सर्जन, वनों की कटाई, पानी की खपत, प्रजातियों की विलुप्ति, महासागरों के “मृत क्षेत्रों” (ऐसे क्षेत्र जहाँ पानी में ऑक्सीज़न बहुत कम होता है) और प्रदूषण पर क्या असर पड़ता है। यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है।

  • What the Health: इस फिल्म के प्रचार के लिए कहा जाता है कि, “यह एक ऐसी स्वास्थ्य फिल्म है जो स्वास्थ्य संगठन नहीं चाहते कि आप देखें,” और इसमें मांस, अंडों और डेयरी पदार्थों के सेवन के ऐसे दुष्परिणामों को प्रदर्शित किया गया है जिन्हें देख कर आप सोचेंगे कि, यह तथ्य अब तक आम जनता को क्यों नहीं पता? हम आशा करते हैं कि यह जानकारी जल्दी ही आम लोगों के बीच पहुंचेगी, क्योंकि अब यह फिल्म Netflix पर भी उपलब्ध है।

  • Forks Over Knives: यह डॉक्यूमेंट्री इस दावे का परीक्षण करती है कि जानवरों से मिलने वाले भोजन पदार्थों और संसाधित भोजन पदार्थों का त्याग करने से ही ज़्यादातर अपकर्षक बीमारियों का सामना, यहाँ तक कि खात्मा भी, किया जा सकता है।

  • Lucent:  यह डॉक्यूमेंट्री आस्ट्रेलियाई सूअर-उद्योग के काले सच का पर्दाफाश करती है जिसे एक गुप्त कैमरे के द्वारा फिल्मायी गई वीडियोज़ का इस्तेमाल किया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री के द्वारा, इस उद्योग में जानवरों के साथ नियमित रूप से होने वाले भयावह व्यवहार का पर्दाफाश किया गया है।

  • Unity:  मानव जाति को एक-दूसरे की हत्या करने, अन्य जानवरों की जान लेने, या प्रकृति को नीचा दिखाने से विज्ञान, साहित्य, प्रौद्योगिकी, दर्शन, धर्म इत्यादि, कुछ भी नहीं रोका पाया है। Unity एक ऐसी फिल्म है जो इस तथ्य की पड़ताल करती है कि आखिर क्यों हम हजारों साल बाद भी अन्य सभी मनुष्यों व जानवरों को अपना साथी नहीं मान पाए हैं।

  • Fast Food Nation: यह फिल्म इसी नाम की एक पुस्तक से प्रेरित है, जो ‘फास्ट-फूड’ उद्योग के विभिन्न पक्षों की जांच करती है। इसमें जानवरों के प्रति क्रूरता से लेकर कर्मचारियों के प्रति बुरे व्यवहार तक, सब कुछ दिखाया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=F8JQQTLKPAw

  • Gods in Shackles: यह फिल्म खाघ पदार्थों से संबंधित नहीं है; यह फ़िल्म केरल के जुलूसों और मंदिरों में प्रयोग किए जाने वाले हाथियों के प्रति चौंकाने वाली क्रूरता को उज़ागर करती है।

  • Blackfish: यह फिल्म भी खाद्य पदार्थों से संबंधित नहीं है किन्तु यह लोगों के बीच जानवरों के प्रति होने वाली क्रूरता के खिलाफ जागरूकता फैलाने और उन्हें वीगन जीवनशैली से अवगत कराने का एक सशक्त ज़रिया है। यह फिल्म एक orca (Shark) “Tilikum” के बारे में है, जिसे अमेरिका स्थित समुद्री-पशु पार्क ‘SeaWorld’ में कैद रखा गया था, व अब उसकी मौत हो चुकी है। इस शक्तिशाली डॉक्यूमेंट्री के परिणामस्वरूप एक समय पर अमेरिका में काफ़ी चर्चित एवं लोकप्रिय रहे ‘SeaWorld’ पार्क के खिलाफ़ लोगों का जबरदस्त रोष पैदा हुआ थी।

  • Okja: इस ‘नेटफ्लिक्स ओरिजिनल’ फिल्म का निर्देशन Snowpiercer और Parasite के मशहूर निर्देशक बोंग जून-हो ने किया गया है। यह एक काल्पनिक फिल्म है जिसमें आह्न सेओ-ह्युन, टिल्डा स्विंटन, पॉल डैनो और जेक गिलेनहाल ने अभिनय किया है। इस फिल्म ने कई लोगों को जानवरों की पीड़ा समझने और वीगन जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह फिल्म ‘मीजा’ नामक युवा लड़की के इर्दगिर्द घूमती है, जो अपने प्रिय दोस्त ‘ओक्जा’ नामक “सुपर- पिग” को बचाने के लिए ‘मिरांडो’ नामक एक शक्तिशाली मांस कंपनी के खिलाफ़ आवाज़ उठाती है।

  • The Game Changers: यह एक UFC फाइटर की कहानी है जिसकी जिंदगी एकदम से बदल जाती है जब उसे विश्व-प्रसिद्ध एथलीटों और वैज्ञानिकों से यह पता चलता है, कि उसे प्रोटीन के बारे में अबतक जो कुछ भी बताया गया था, वह सब झूठ था। इसे Netflix पर देखा जा सकता है।

परिवार और दोस्तों के साथ अपनी वीगन बनने के संकल्प को साझा करके आप इस काम में मदद कर सकते हैं और यह आपके लिए एक फायदेमंद अनुभव हो भी सकता है। याद रखें: जितने अधिक लोग प्रतिज्ञा लेगें, उतने अधिक जानवरों की रक्षा हो पाएगी।