पशुओं के लिए दौड़: वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में दौड़ी PETA इंडिया की टीम

Posted on by Surjeet Singh

18 अक्टूबर को PETA इंडिया के नौ उत्साही कर्मचारियों ने अपने रनिंग शूज़ पहने और वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन (VDHM) 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली की सड़कों पर उतरे। उनकी दौड़ का हर कदम पशुओं के लिए एक संदेश बन गया।

सोनाली, रितेश, प्राजक्ता, चैतन्य, हर्ष, शुभम, सिमरन, अनीता और मनीष इस आयोजन में लगभग 41,000 धावकों के साथ शामिल हुए। दौड़ नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर वहीं समाप्त हुई।

नौ धावक, एक साझा उद्देश्य

लेकिन टीम PETA इंडिया केवल फिनिश लाइन पार करने के लिए नहीं दौड़ रही थी। इन धावकों ने मिलकर पशुओं के लिए PETA इंडिया द्वारा किए जा रहे कार्यों के समर्थन में लगभग 2.2 लाख रुपये जुटाए!

हर कदम पशुओं के लिए

हज़ारों धावकों के बीच टीम PETA इंडिया के साथ एक ऐसा साथी भी था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा: घोड़े का मास्क।

दौड़ के दौरान कर्मचारियों ने बारी-बारी से इस मास्क को पहना और पूरे रास्ते पशुओं के प्रति करुणा का संदेश दिया। यह एक गंभीर संदेश की ओर मज़ेदार ढंग से लोगों का ध्यान आकर्षित करने का भी माध्यम बना: पशु हमारी करुणा, संवेदनशीलता और सुरक्षा के हकदार हैं।

चाहे घोड़े का मास्क पहनकर दौड़ना हो, एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाना हो या फिनिश लाइन तक पहुँचने के लिए पूरी ताकत लगाना, टीम ने पूरी दौड़ के दौरान एक ही संदेश आगे बढ़ाया: हमारा हर कदम पशुओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद कर सकता है।

लंबी दूरी की दौड़ के लिए तैयारी, लगन और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। लेकिन इस टीम को आगे बढ़ाते रहने वाली एक और बड़ी प्रेरणा थी: यह एहसास कि उनकी मेहनत पशुओं की मदद कर रही है।

दौड़ में तय किया गया हर किलोमीटर और जुटाया गया प्रत्येक रुपया उन दोस्तों, परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और अन्य करुणामय लोगों के समर्थन का प्रतीक था, जिन्होंने टीम और पशुओं के लिए PETA इंडिया द्वारा किए जा रहे कार्यों का साथ देने का फैसला किया।

और नतीजा भी शानदार रहा!

धावकों ने मिलकर लगभग 2.2 लाख रुपये जुटाए और दिखाया कि जब दृढ़ संकल्प और करुणा साथ आते हैं तो कितना बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

फिनिश लाइन तो बस शुरुआत है

धावकों ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिनिश लाइन भले ही पार कर ली हो, लेकिन पशुओं के लिए एक अधिक दयालु दुनिया बनाने की दौड़ अभी जारी है।

टीम PETA इंडिया से प्रेरित हुए?

पशुओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए आपको रनिंग शूज़ या घोड़े का मास्क पहनने की ज़रूरत नहीं है। आज ही PETA इंडिया को दान दें और पशुओं के लिए किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद करें.

और अगर हमारे धावकों को देखकर आप भी पशुओं की मदद के लिए अपनी कोई चुनौती शुरू करने को प्रेरित हुए हैं, तो हमें आपको अपनी टीम में शामिल करके बेहद खुशी होगी। दौड़ें, पैदल चलें, धन जुटाएँ और अपनी अगली चुनौती को पशुओं के लिए कुछ ऐसा करने का ज़रिया बनाएँ, जिसका जश्न मनाया जा सके।

पशुओं के लिए कुछ अतिरिक्त कदम उठाने को तैयार हैं? टीम PETA इंडिया से जुड़ें और अपनी अगली फिनिश लाइन को पशुओं की जीत में बदलें।