ऊन उद्योग का शर्मनाक सच: जो तथाकथित “एथिकल” ब्रांड आपसे छुपा रहे हैं
अगर भेड़ें हमारी भाषा बोल सकतीं, तो आपसे हाथ जोड़कर कहतीं कि “एथिकल” और “ह्यूमेन” ऊन के झूठे दावों पर भरोसा करना बंद करें। ZQ खुद को “दुनिया का सबसे एथिकल ऊन ब्रांड” कहता है, लेकिन PETA एशिया-पैसिफिक की जांच में ZQ-प्रमाणित 11 फार्मों में श्रमिकों को भेड़ों को लात मारते, काटते और फेंकते हुए पाया गया। क्या यह “ह्यूमेन ट्रीटमेंट” जैसा लगता है? लेबल चाहे “एथिकल” हो, “रिस्पॉन्सिबल” हो या कुछ और — ऊन उद्योग में काम आने वाली हर भेड़ का अंत एक ही जगह होता है: बुचड़ख़ाना।
ऊन उद्योग का शर्मनाक सच: जो तथाकथित “एथिकल” ब्रांड आपसे छुपा रहे हैं
कैसे भुगतती हैं भेड़ें न्यूज़ीलैंड की ऊन इंडस्ट्री में:
नन्हे मेमनों की पीड़ा:
ऊन उद्योग में मेमनों की पूंछ काटना और उन्हें गर्म लोहे से दागना आम बात है — और यह सब बिना किसी दर्द निवारक के किया जाता है। ये मासूम जानवर पूरी तरह सचेत होते हैं और दर्द से तड़पते हैं। एक कर्मचारी ने क्रूरता से कहा, “लाइवस्टॉक डेडस्टॉक हो ही जाते हैं, भाई।”
भेड़ें अपने साथी झुंड को मरते हुए देखती हैं:
ऊन देना बंद करने के बाद, इन जानवरों को कोई रिटायरमेंट नहीं मिलता — इन्हें बुचड़ख़ाना भेज दिया जाता है। VF Corporation के ब्रांड्स जैसे The North Face, Icebreaker, Smartwool और Timberland के सप्लाई चेन में आने वाली भेड़ें भी Silver Fern Farms जैसे बुचड़ख़ानों में मार दी जाती हैं।
आँखों के सामने बिजली के झटके और गला काटना:
Silver Fern के बुचड़ख़ाने में कर्मचारियों को भेड़ों को कन्वेयर बेल्ट पर धकेलते और एक-दूसरे के सामने ही बिजली के झटके देते हुए देखा गया। जो भेड़ें बची होती हैं, वे अपने साथियों को गिरते और गला कटते देखती हैं — और जानती हैं कि अगली बारी उनकी है।
जिंदा होते हुए महसूस करती हैं मौत का दर्द:
वीडियो की समीक्षा करने वाले एक पशु चिकित्सा प्रोफेसर ने बताया कि भेड़ों की कान और सिर की हलचल दिखाती है कि इलेक्ट्रिक स्टनिंग प्रभावी नहीं थी — यानी कई जानवर पूरे होश में रहते हुए गला कटने का भयानक दर्द झेल रहे थे।
स्वेटर और स्कार्फ़ के लिए लातें, घाव और मौत? नहीं चाहिए ऐसा “फैशन“!
मारपीट और लहूलुहान करना आम बात है:
ZQ-प्रमाणित 11 फार्मों में जांच के दौरान देखा गया कि कर्मचारी भेड़ों को लात मारते, कुचलते और खींचते हैं। भेड़ों के शरीर पर गहरे घाव कर दिए जाते हैं जिन्हें बिना किसी दर्दनिवारक के सिल दिया जाता है। एक कर्मचारी ने तो खून बहाते हुए भेड़ की आंख को देखकर हँसी उड़ाई।
ZQ हो या कोई और लेबल — ऊन का मतलब हमेशा शोषण, पीड़ा और अंततः बुचड़ख़ाना है।
अब वक्त है आवाज़ उठाने का।
The North Face, Icebreaker, Smartwool, और Timberland जैसे ब्रांड्स से कहिए कि वे क्रूर ऊन उद्योग का समर्थन बंद करें और दया आधारित वीगन सामग्री का इस्तेमाल शुरू करें।




