जे.डी. इंस्टीट्यूट ऑफ फेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों ने वीगन लैदर को चुना

Posted on by Krithika Pradeep

सिलीगुड़ी में स्थित जे.डी. इंस्टीट्यूट ऑफ फेशन टेक्नोलोजी, भारत के अग्रणी संस्थानों में से एक है जो फेशन, इनटिरियर डिजाईनिंग, तथा ज्वेलरी से संबन्धित शिक्षित कार्यक्रमों का पिछले तीन दशकों से सफलतापूर्वक आयोजन कर रहा है। इंस्तइट्यूट ने दिनांक 14 जून 2019 को जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक एवार्ड शो का आयोजन किया। इस शो की थीम का नाम था स्विच जिसमे 600 से अधिक छात्रों से डिजाईनिंग के मौजूदा मानदंडों पर सवाल कर उनको नए एवं प्रगतिशील तरीके खोजने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

JD Institute fashion vegan leather

वर्ष 2019 का यह कार्यक्रम फार एवं लैदर मुक्त था। PETA इंडिया द्वारा प्रदान की गयी सामग्री से छात्रों ने वीगन लैदर की प्रदर्शनी का अनावरण किया जहां कार्यक्रम में आए मेहमानों को पशुओं की खाल से बने उत्पादों का बहिष्कार करके वीगन लैदर चुनने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए PETA इंडिया को भी पुरुस्कृत किया गया जिसे PETA इंडिया की कैम्पेन कोर्डिनेटोर राधिका सूर्यवंशी द्वारा स्वीकार किया गया।

जेडी इंस्टीट्यूट के पूरे भारत में 37 कैंपस है व जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया यह आयोजन उनके सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। इस कार्यक्रम में भाग लेकर हमने जो संदेश दिया वो देशभर से आए फेशन जगत के लोगों ने सुना।

यदि आप बिना पशुओं के इस्तेमाल से बने वीगन वस्त्रों को देखना चाहते हैं  “PETA स्वीकृत वीगन उत्पाद” सूची को अवश्य देखें जो PETA स्वीकृत वीगन लोगो का इस्तेमाल कर अपने उत्पाद बेचती हैं।


“PETA स्वीकृत वीगन लोगो” के माध्यम से वीगन उतपदों की बिक्री करने वाली कंपनियों की सूची”