MS धोनी द्वारा समर्थित ब्रांड Shaka Harry और जॉन अब्राहम द्वारा वित्त पोषित ब्रांड NOTO सहित कई अन्य ब्रांडस को PETA इंडिया के वर्ष 2023 के ‘वीगन फूड अवार्ड’ से नवाजा गया

Posted on by Erika Goyal

विश्व वीगन माह (नवंबर) के उपलक्ष्य में, और एक सर्वे का जवाब देते हुए 47% से अधिक भारतीय उपभोक्ताओं ने कहा कि वह पशुओं के दर्द के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए केवल पेड़-पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, PETA इंडिया द्वारा इस वर्ष के वीगन फूड अवार्डस की घोषणा की गयी है। इन दयालु अवार्ड वीजेताओं में MS धोनी द्वारा समर्थित ब्रांड Shaka Harry को इसकी स्वादिष्ट जस्ट लाइक मटन भूना करी के लिए सर्वश्रेष्ट वीगन मीट और जॉन अब्राहम एवं अन्य द्वारा वित्त-पोषित ब्रांड NOTO को इसके मैंगो & रेसपेरी फ़्रोजन डेसर्ट के लिए सर्वश्रेष्ट वीगन आइसक्रीम का पुरस्कार दिया गया है।

अन्य वीजेताओं की सूची इस प्रकार से है:

आज के मांस, अंडा और डेयरी उद्योग में अरबों जानवरों को विशाल गोदामों में जबरन कैद करके प्रयोग किया जाता है। PETA इंडिया उल्लेखित करता है कि भोजन हेतु मौत के घाट उतारे जाने वाले पशुओं को अत्यंत पीड़ा का सामना करना पड़ता है जैसा कि “Glass Walls” नामक बेहद चर्चित वीडियो में देखा जा सकता है जिसमें डेयरी उद्योग की वास्तविक क्रूरता का पर्दाफाश किया गया है। भोजन के लिए मारी जाने वाली मुर्गियों और अन्य जानवरों को वाहनों में भरकर इतनी अधिक संख्या में बूचड़खानों में ले जाया जाता है कि कई जानवरों की हड्डियाँ टूट जाती हैं, दम घुट जाता है, या रास्ते में ही मृत्यु हो जाती हैं। बूचड़खानों में मजदूर अक्सर बकरियों, भेड़ों और अन्य जानवरों का गला कम धार वाले ब्लेडों से काट देते हैं। साथ ही, मछली पकड़ने वाली नौकाओं के डेक पर जीवित रहते हुए भी मछलियाँ का गला चीर दिया जाता हैं।

PETA इंडिया हर किसी को वीगन जीवनशैली अपनाने में मदद करने के लिए एक मुफ्त वीगन स्टार्टर किट प्रदान करता है, जिससे कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह और मोटापे के जोखिम को कम किया जा सकता है और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करके जलवायु आपदा से लड़ने में भी अपना योगदान दिया सकता है।

 

वीगन जीवनशैली अपनाने की शपथ लें