लखनऊ निवासी ने वर्ष 2021 का PETA इंडिया वॉलंटियर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता

Posted on by PETA

“अंतर्राष्ट्रीय वॉलंटियर डे” (5 दिसम्बर) के उपलक्ष्य में पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया द्वारा लखनऊ के रहने वाले एक इक्विटी इन्वैस्टर रोहित गुरनानी को वर्ष 2021 के वॉलंटियर ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाज़ा गया है।

रोहित गुरनानी से आज से पाँच साल पहले वीगन जीवनशैली अपनाई थी और यह तभी से PETA इंडिया के साथ मिलकर “प्रजातिवाद” का विरोध कर रहे हैं, जो एक ऐसी धारणा है जिसके तहत इंसान इस दुनिया में स्वयं को सर्व शक्ति मानकर दूसरी अन्य प्रजातियों का शोषण करना अपना अधिकार समझता है। रोहित द्वारा आम जनता के बीच वीगन जीवनशैली के संबंध में जागरूकता फैलाई गयी और PETA इंडिया के स्ट्रीट थिएटर में भाग लिया गया जिसमें जनता को मांस एवं चमड़े का त्याग करने एवं पक्षियों को कैद न करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जलवायु संकट में मांस, अंडे और डेयरी उत्पादन की विनाशकारी भूमिका को समझते हुए, रोहित गुरनानी ने पर्यावरण संरक्षण समूहों के साथ मिलकर उत्सर्जन-घटाने वाले वीगन खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रयास किए हैं।  Nature नामक एक पत्रिका द्वारा किए गए शोध के अनुसार, अगर पूरा विश्व मुख्यतः पेड़-पौधों पर आधारित भोजनशैली अपना लें तो भोजन तंत्र से होने वाले ग्रीनहाउस-गैस उत्सर्जन को आधा किया जा सकता है। वीगन जीवनशैली अपनाने वाला हर व्यक्ति अपने कार्बन फुटप्रिंट को 73% तक कम कर सकता हैं और हर वर्ष 200 जानवरों की जान बचा सकता हैं।

PETA इंडिया में इनटर्न या वॉलंटियर कैसे करें