Keventers की नयी वीगन आइसक्रीम रेंज बाज़ार में उपलब्ध जिसके लिए उसे PETA इंडिया की ओर से Progressive Business Award से पुरुस्कृत किया गया

Posted on by Shreya Manocha

PETA इंडिया द्वारा केवेंटर्स (1925 में स्थापित क्लासिक मिल्कशेक ब्रांड) को हाल ही में इसकी कोकोनट मिल्क से बनी स्वादिष्ट और वीगन आइसक्रीम के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ वीगन आइसक्रीम’ के अवार्ड से पुरुस्कृत किया गया है। इस ब्रांड द्वारा आधुनिक पसंद और वीगन खाद्य पदार्थों में बढ़ती रुचि को ध्यान में रखते हुए, अपनी पहली पूर्ण रूप से पेड़-पौधों पर आधारित आइसक्रीम रेंज बाज़ार में लॉन्च की गई है जिसका फ़्लेवर चॉकलेट एवं स्ट्रॉबेरी युक्त है।

फाउंडर और CEO अगस्त्य डालमिया ने कहा, “केवेंटर्स एक ब्रांड के तौर पर इनोवेशन और क्रिएटिविटी को बहुत महत्व देता है इसलिए हमें बहुत खुशी है कि हमने अपनी पहली वीगन रेंज से PETA इंडिया को प्रभावित किया। वीगन खाद्य पदार्थों की बढ़ती माँग को ध्यान में रखते हुए, केवेंटर्स द्वारा बाज़ार में गुणवत्तापूर्ण विकल्पों को प्रस्तुत किया जा रहा है। हमारी नयी वीगन रेंज देश के विभिन्न केवेंटर्स स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।“

अधिकांश भारतीय गाय के दूध की एलर्जी के कारण, गैस्ट्रिक बीमारियों या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित हैं, साथ ही पशु कल्याण और पर्यावरण संबंधी मुद्दों के प्रति बढ़ती जागरूकता के परिणामस्वरूप, वीगन (डेयरी-मुक्त) दूध, दही, आइसक्रीम और अन्य वीगन उत्पादों का भारतीय बाज़ार वित्तीय वर्ष 2027 तक 175.36 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। Credit Suisse Research Institute के एक सर्वेक्षण के अनुसार, देश की नई पीढ़ी (Gen Z और millennial उपभोक्ताओं) द्वारा सस्टेनेबल उत्पादों का विकल्प अपनाने की प्रबल संभावना है इसलिए भारत में अधिकांश ब्रांडों द्वारा वीगन विकल्पों को प्राथमिकता दी जा रही है।

वीगन भोजन का स्वाद लें!

वीगन दूध के बारे में अधिक जानकारी हासिल करें