प्रोटीन और कैल्सियम के पोष्टिक वीगन स्त्रोत

Posted on by Shreya Manocha

मनुष्यों को पशु-आधारित खाद्य पदार्थ खाने की ज़रूरत नहीं है और वीगन जीवनशैली अपनाकर अपने स्वास्थ्य के लिए एक सही फैसला लिया जा सकता है। मांस, अंडे और डेयरी में कोलेस्ट्रॉल, संतृप्त वसा, पशु प्रोटीन और अन्य अस्वास्थ्यकर पदार्थों की मात्रा बहुत अधिक होती है। पशु-व्युत्पन्न खाद्य पदार्थ हृदय रोग, मोटापा, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रोसैस्ड मांस को इस प्रकार से परिभाषित किया गया है, “वो मांस जिसे नमक एवं अन्य प्रकार के कृत्रिम रसायनों का उपयोग करके परिवर्तित किया गया हो।“ इस प्रकार के लाल मांस का सेवन जिसमें सूअर का मांस और मटन शामिल है, कैंसर का कारक बनता है। इसके अतिरिक्त, वर्तमान अध्ययनों से खुलासा हुआ है कि सफेद मांस का प्रभाव लाल मांस के प्रभाव के समान है और इनके घातक परिणामों में ज़्यादा अंतर नहीं है।

जो लोग मांस, अंडा और डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं, उन्हें अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है। ज़रूरत से अधिक पशु प्रोटीन के सेवन को गुर्दे की पथरी और कोलन एवं लिवर कैंसर से जोड़कर देखा गया है। शरीर में प्रोटीन की बढ़ी हुई मात्रा के कारण कैल्शियम की कमी होती है, जो अंततः ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बनता है।

गाय के दूध में मानव दूध की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक प्रोटीन और दो गुना अधिक फैट होता है। इसका मतलब है कि चिकित्सकीय तौर पर इसका सेवन केवल बछड़ों के लिए उपयुक्त है, जिनका वज़न दो साल के अंदर 450 किलोग्राम से अधिक हो सकता है! गाय के दूध की पोषक संरचना केवल बछड़े की तीव्र वृद्धि दर के लिए उपयुक्त है। गाय के दूध में प्रोटीन की मात्रा मनुष्यों के लिए बहुत अधिक होती है जिसके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

वीगन भोजन का सेवन स्वस्थ और मानवीय है

आज के आधुनिक समाज में, दयालु और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग स्वस्थ रहने और जानवरों की पीड़ा को रोकने में मदद करने के लिए मांस, अंडे और डेयरी के बजाय वीगन जीवनशैली का चुनाव करते हैं। भोजन के लिए पाले गए जानवर बूचड़खाने में पहुंचने से पहले ही अत्यधिक पीड़ा सहते हैं। उदाहरण के लिए, मवेशियों को अक्सर सभी प्रकार के कठिन मौसमों में सैकड़ों मील चलने के लिए मजबूर किया जाता है। मुर्गियों को इतने छोटे-छोटे पिंजरों में कैद कर दिया जाता है जहाँ वह अपने पंख भी नहीं हिला पाते हैं और उनकी हड्डियाँ तक टूट जाती हैं। सूअर के बच्चों को उनकी व्याकुल माताओं से अलग कर दिया जाता है, उनकी पूंछ काट दी जाती है, उनके दांतों के सिरे को सरौता से काट दिया जाता है, और नर को बधिया कर दिया जाता है। इतने सब पर भी जिन पशुओं की जान बच जाती हैं उन्हें जिंदा जला दिया जाता है या काट दिया जाता है। इस प्रकार की क्रूरता आज के आधुनिक समाज के प्रगतिशील मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है।

वीगन जीवनशैली अपनाने से पशुओं के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं और यह मनुष्यों के स्वास्थ्य हेतु भी सही निर्णय है। वीगन जीवनशैली अपनाने वाले लोगों में, कई प्रकार के कैंसर, हृदय रोग और आहार संबंधी अन्य समस्याओं के विकसित होने का जोखिम कम होता है। इस प्रकार की जीवनशैली के विभिन्न लाभों में, संतुलित वजन, सामान्य रक्तचाप, ढेर सारी ऊर्जा, और जीवन-घातक बीमारियों के विकसित होने का कम जोखिम शामिल है। इसलिए सभी को विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियाँ, दालें, साबुत अनाज और अन्य वीगन उत्पादों का सेवन करना चाहिए। विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थ आपके शरीर को उचित मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम सहित सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते है।

प्रोटीन-युक्त प्लांट पदार्थ

लगभग हर भोजन पदार्थ में प्रोटीन होता है, इसलिए यदि आप यथोचित विविध वीगन आहार का उपभोग करते हैं और पर्याप्त मात्रा में कैलोरी का उपभोग करते हैं, तो आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन अवश्य मिलेगा। उदहारण के लिए, सोयाबीन प्रोटीन और आवश्यक अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं। साथ ही, विभिन्न दालों के साथ-साथ मेवा, बीज, मशरूम, ब्रोकोली, अखरोट, आटे की ब्रेड, दलिया और मक्का भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।

कैल्सियम के साथ दयालुता

विभिन्न अध्ययनों के द्वारा सामने आया है कि फल और सब्जियां खाने से हड्डियाँ मज़बूत होती हैं। कोलार्ड ग्रीन्स, केल, ब्रोकोली, दालें, तिल ताहिनी और बादाम में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। यह कैल्शियम-फोर्टिफाइड संतरे के रस, टोफू और बादाम, जई, नारियल, चावल या सोयाबीन से बने वीगन दूध में भी पाया जाता है। वीगन दूध के कुछ लोकप्रिय ब्रांडों में Sofit, So Good, Urban Platter, One Good, Epigamia, Better Bet, Alt Co., Raw Pressery, Only Earth, Oat Mlk, Just Plants, और Pilk शामिल है।

प्रोटीन, कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया नीचे दिया गया चार्ट देखें और ध्यान दें कि पेड़-पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थ पशु-व्युत्पन्न खाद्य पदार्थों की तुलना में कितने अधिक स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।

Plant-Based Sources          Serving Size        Protein         Calcium     Cholesterol
Soy chunks                             100 g                   52 g               350 g           0 mg
Kidney beans (boiled)            1 cup             15 g                62 g            0 mg
Amaranth leaves                     100 g                   2.46 g            215 mg        0 mg
Green whole lentils (boiled)   1 cup                    16.44 g           35 mg          0 mg
Turnip greens                          100 g                   1.5 g             190 mg         0 mg
Peanuts                                    100 g                  28 g                61 mg         0 mg
Chickpeas (cooked)                1 cup                   15.65 g            79 mg         0 mg
Spinach                                   100 g                    3 g                 99 mg         0 mg
Sesame seeds                          2 Tbsp                   3 g               180 mg         0 mg
Flaxseeds                                2 Tbsp                  3.5 g               52 mg         0 mg
Animal Sources                  Serving Size       Protein         Calcium      Cholesterol
Eggs                                        1 medium             5.5               23 mg         186 mg
Milk                                        100 ml        3.3 g             117 mg        10 mg
Meat                                        100 g                26.41 g             10 mg          87 mg

अगर आपने अभी तक वीगन जीवनशैली नहीं अपनायी है तो PETA इंडिया के पास आपको प्रेरित करने और समर्थन देने के लिए बहुत सारे संसाधन हैं! हमारे विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट वीगन व्यंजनों को देखें, और हमारी निःशुल्क वीगन स्टार्टर किट ऑर्डर करें।