PETA इंडिया द्वारा दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बाढ़ से दर्जनों पशु को बचाया गया।
जब PETA इंडिया की रैपिड रिस्पॉन्स टीम को एहसास हुआ कि कई पशु पानी में डूबे हुए हैं और डूबने के खतरे में हैं, तो टीम के सदस्य तुरंत नाव पर सवार हुए और उफनती यमुना में से डरे हुए कुत्तों को बचाया। इसी तरह, नोएडा सेक्टर 139 में टीम ने ट्रैक्टरों और गांववालों की मदद से भैंसों और एक गाय को सुरक्षित निकाला। टीम ने पानी में पैदल चलते हुए कई अन्य कुत्तों को भी बचाया।
कुल मिलाकर 30 से अधिक पशुओं को जिनमें कुत्ते, भैंसें और एक गाय शामिल हैं को बचाया गया, उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और उन्हें खाना खिलाया गया।
आप भी अपने समुदाय में पशुओं के लिए जीवन की उम्मीद बन सकते हैं। हमेशा संकट में फंसे पशुओं की मदद करें, उन्हें भोजन और साफ पानी उपलब्ध कराएं, संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और PETA इंडिया जैसी संस्थाओं से मदद लें। एक साथ मिलकर हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपदा या किसी भी आपात स्थिति में कोई भी पशु पीछे न छूटे।



