दिल्ली: PETA इंडिया के हस्तक्षेप के बाद कुत्ते को पीट-पीट कर मार डालने के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Posted on by Surjeet Singh

RJ News के माध्यम से यह जानकारी मिलने के बाद कि एक व्यक्ति ने एक कुत्ते को लकड़ी के डंडे से बेरहमी से मारा जिससे कुत्ते अत्यधिक पीड़ा हुई और उसी पीड़ा के रहते हुए छह दिन बाद एडना फाउंडेशन के केंद्र में उसकी मौत हो गई, PETA इंडिया ने स्थानीय कार्यकर्ता उषा वर्मा के माध्यम से कालिंदी कुंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 325 के तहत अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई। PETA इंडिया ने पुलिस को एक निवेदन सौंपा है ताकि अपराधी के खिलाफ दर्ज अपराध में “पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCA), 1960” की धारा 11(1)(l) भी जोड़ी जाए, ताकि इस अपराध के दोषी को कानून के अनुसार पूरी सजा मिल सके। भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 325 एक सख्त प्रावधान है, जो किसी भी पशु को जानलेवा तरीके से चोटिल करना या मारने को संज्ञेय अपराध बनाती है और इसमें पांच साल तक की सजा, जुर्माना, या दोनों का प्रावधान है।

PETA इंडिया लंबे समय से पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCA), 1960 को सशक्त बनाने के लिए अभियान चला रहा है, जिसमें पशुओं के साथ अपराध करने के खिलाफ कमजोर दंड के प्रावधान हैं जैसे कि पहली बार अपराधी पाए गए अपराधियों के लिए अधिकतम जुर्माना केवल 50 रुपये (हालाँकि भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 में कड़े दंडों का प्रावधान है)। PCA अधिनियम में संशोधन के संबंध में केंद्रीय सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में, PETA इंडिया ने पशुओं के साथ क्रूरता के लिए दंडों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने की सिफारिश की है।

पशुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के लिए मजबूत दंड की मांग करें