PETA इंडिया द्वारा दिल्ली को वर्ष 2022 की ‘सबसे वीगन-फ्रेंडली सिटी’ घोषित किया गया

Posted on by Sudhakarrao Karnal

PETA इंडिया द्वारा दिल्ली को वर्ष 2022 की ‘सबसे वीगन-फ्रेंडली सिटी’ के पुरस्कार से नवाज़ा गया है। समूह द्वारा श्री ज्ञानेश भारती, IAS, कमिश्नर ऑफ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली को पशु-अनुकूल प्रतिष्ठानों के हित में वातावरण प्रदान करने हेतु धन्यवाद स्वरूप एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया।

दिल्ली के शीर्ष वीगन भोजनालयों में People of Tomorrow शामिल हैं जहाँ जनता द्वारा तपस के साथ-साथ स्वादिष्ट वीगन मीठाइयों का भी स्वाद उठाया जा सकता है। यहाँ Bakeart नामक एक बेकरी द्वारा पश्चिमी शैली के बंडट केक और ब्राउनी से लेकर बेसन की बर्फी और फ्रूट लड्डू जैसे बहुत से पारंपरिक विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं। अन्य वीगन हितैषी जगहों में से Roadhouse Cafe एक है, जहाँ के वीगन मैन्यू में पैनिनिस, कैलज़ोन, आदि उपलब्ध हैं और Burma Burma नामक एक ख़ास स्थल जहाँ स्टीम्ड बन्स और ग्रिल्ड स्टिकी राइस जैसे परंपरागत बर्मी व्यंजन परोसे जाते हैं। दिल्ली का  Greenr Cafe भी एक वीगन अनुकूल जगह है जहाँ एक ग्रीनहाउस के अंदर डेयरी मुक्त पिज्जा और रिसोट्टो का आनंद उठाया जा सकता है। Rose Café शहर की एक बहुत ख़ास जगह है जहाँ की डॉलहाउस जैसी सजावट वहाँ के वीगन मैन्यू से पूरी तरह से मेल खाती है, साथ ही Green Mantis में पूर्व-एशियाई व्यंजनों का भरपूर स्वाद उठाया जा सकता है।

PETA इंडिया उल्लेखित करता है कि दिल्ली का वीगन प्रभाव केवल खाद्य विकल्पों तक सीमित नहीं है बल्कि शहर का अपना एक वीगन सोशल मीडिया ग्रुप है जिसके हज़ारों सदस्य हैं और यहाँ कपड़े और सौंदर्य प्रसाधनों के बहुत से क्रूरता-मुक्त विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें से Aulive का नाम प्रमुख है जो कि एक चमड़ा-मुक्त ब्रांड है और इनके द्वारा एक्सेसरी का निर्माण  अनानास और अन्य पेड़-पौधों से किया जाता है। साथ ही Klome नामक ब्रांड द्वारा  पूर्णतः प्राकृतिक एवं भारत में निर्मित वीगन सौंदर्य प्रसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं।

प्रत्येक व्यक्ति वीगन जीवनशैली अपनाकर हर वर्ष लगभग 200 जानवरों की जान बचा सकता है और प्रजातिवाद से लड़ने में मदद कर सकता है जिसके अंतर्गत जानवरों को शोध सामग्री, वस्त्र, या खिलौनों के रूप में प्रयोग करने को सही ठहराया जाता है। यह मानव-वर्चस्ववादी मानसिकता न केवल अरबों जानवरों

आज ही अपनी वीगन यात्रा की शुरुआत करें!