‘बर्ड फ्लू’ के कारण एक बच्चे की मौत के बाद PETA इंडिया का चेतावनी भरा बिलबोर्ड
गुरुग्राम के एक ग्यारह वर्षीय बच्चे की H5N1 बर्ड फ्लू से हुई मृत्यु के बाद PETA इंडिया यह बिलबोर्ड लगवाया है।

वर्ष 2003 के नवम्बर महीने से लेकर अबतक WHO को एशियाई H5N1 वायरस से संक्रमित 700 से अधिक लोगों की सूचना मिली है। ज्यादातर मामलों में, संक्रमित व्यक्तियों का बीमार या मृत मुर्गियों से संपर्क रहा है। US Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार, अगर एशियाई H5N1 वायरस उत्परिवर्तित (mutate) होकर “इन्सानों से ही इन्सानों के बीच संक्रमित होने की क्षमता हासिल कर लेता है तो इससे इन्फ्लूएंजा महामारी का बड़ा ख़तरा है जिस कारण विश्वभर में बीमारी और मौत के आकड़ों में व्यापक बढ़ोतरी संभव है।“
मांस मुक्त जीवनशैली से न केवल रोगों के फैलाव में कमी आती है बल्कि कई पशुओं की घोर पीड़ा को भी समाप्त किया जा सकता है। वर्तमान मांस उद्योग के चलते भारी संख्या में जानवरों को बड़े-बड़े केन्द्रों में कैद करके पाला जाता है और उनके जिंदा रहते हुए ही उनके गले काट दिये जाते हैं।
खुद के स्वास्थ एवं जानवरों की भलाई के लिए वीगन बनें
भारतीय माँस मंडियों को बंद करवाने में हमारी मदद करें