बेंगलुरु निवासी और PETA फ्रांस की कार्यकर्ता को हर्मेस फैशन शो के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद 24 घंटे तक पुलिस हिरासत में रखा गया
ल्यों — 36 वर्षीय नताशा गार्नियर, मूल रूप से बेंगलुरु की निवासी और PETA फ्रांस की कार्यकर्ता है, ने इस सप्ताहांत जब पेरिस फैशन वीक के दौरान हर्मेस फैशन शो स्टोर के बाहर पशु अधिकारों के लिए एक प्रदर्शन किया तो पेरिस पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लगभग 24 घंटे हिरासत में रखा। नताशा उन चार PETA फ्रांस कार्यकर्ताओं में से एक थीं, जिन्होंने पुलिस अधिकारियों की वेशभूषा में हाथ में संदेश बोर्ड पकड़ कर प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन किया ताकि ब्रांड द्वारा अपने उत्पादों के लिए जंगली पशुओं पर उनकी खाल के लिए जो क्रूरता की जाती है उसके खिलाफ आवाज़ उठाई जा सके।
पिछले वर्ष, पेरिस में Dior शो के दौरान, नताशा ने रनवे पर आकर एक प्रदर्शन किया था जिसमे उन्होंने दिखाया था कि फैशन हाउस पक्षियों के पंखों के लिए उन पर अत्याचार करता है। उन्होंने एक नकली पंखों वाली ड्रेस पहनी थी, जिससे उनका पिछला हिस्सा खून से सना हुआ दिखाई दे रहा था और उनकी चमड़ी उधड़ी हुई दिखाई दे रही थी, उनके हाथ में एक बोर्ड था जिस पर संदेश लिखा था – “F*ck Feathers!”।
View this post on Instagram
इस बार, नकली वर्दी में “फैशन पुलिस” बनकर उन्होंने अपने हाथ में संदेश लिखे बोर्ड पकड़े थे जिन पर लिखा था, “Hermès: STOP ‘exotic’ skins” और “Killing for clothing: a crime of cruelty”। इनमें से दो कार्यकर्ता वाहन की छत पर चढ़ गए और मेगाफोन के माध्यम से नारे लगाते हुए बोले, “Animal victims: stealing their skin is a crime” और “Hermès, cruelty is not chic!”। उन्हें तुरंत पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और हिरासत में रखा गया। वाहन के चालक और अन्य तीन कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया, लेकिन नताशा को लगभग 24 घंटे तक हिरासत में रखा गया जहां उन्होंने पूरी रात पेरिस के 13वें अरॉन्डिसमेंट पुलिस स्टेशन में बिताई।
PETA इंटरनेशनल की कार्यकर्ता को हर्मेस फैशन शो स्टोर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित करने के बाद लगभग 24 घंटे तक हिरासत में रखा गया ताकि ब्रांड द्वारा जंगली पशुओं की खाल निकालने जैसे क्रूर काम के खिलाफ आवाज ना उठाई जा सके। क्रूरता की शांतिपूर्ण निंदा करने वालों को दंडित नहीं किया जाना चाहिए,बल्कि इसके लिए जिम्मेदार लोग या ब्रांड्स को दंड मिलना चाहिए जो फैशन एक्सेसरीज़ के लिए संवेदनशील पशुओं की खाल उतारते और उन्हें मारते हैं।
जांचों में, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई चैरिटी काइंडनेस प्रोजेक्ट द्वारा हर्मेस के पशु फार्मों में बनाया गया एक वीडियो भी शामिल है—उन भयानक परिस्थितियों का खुलासा हुआ, कि कैसे खाल प्राप्त करने के लिए सरीसृप को गंदे स्थानों में कैद किया गया, काटा गया और मारा गया। वीडियो में दिखाया गया कि मगरमच्छों को छोटे और भयानक पिंजरों में कैद करके रखा गया, उन्हें बेरहमी से खींचा गया, उनके टुकड़े किए गए और उनके सिर में पेंचकस घुसया गया। PETA एशिया की नई जांच में यह पता चला कि हजारों मगरमच्छ, जिन्हें उनकी खाल के लिए पाला गया, थाईलैंड के एक फार्म में गंदे और छोटे टैंकों में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। एक मगरमच्छ को देखा गया कि एक कर्मचारी ने उसकी गर्दन में धातु की रोड घुसा दी जिससे वह 23 मिनट तक दर्द से तड़फता रहा।
P
PETA इंडिया बताता है कि महज एक हर्मेस बैग बनाने के लिए तीन मगरमच्छों की खाल की जरूरत होती है, और कई फैशन डिज़ाइनरों, जिनमें विक्टोरिया बेकहम, कार्ल लैगरफेल्ड, मुलबेरी, पॉल स्मिथ, चैनल और स्टेला मैककार्टनी शामिल हैं, ने अपनी कलेक्शन से पशुओं की खाल का उपयोग करना बंद कर दिया है।
नताशा गार्नियर का जन्म बेंगलुरु में हुआ और उन्होंने ओमान के मस्कट में अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बेंगलुरु लौटकर माउंट कार्मेल कॉलेज से स्नातक की डिग्री पूरी की, जिसमें उन्होंने फ्रेंच, कोम्यूनिकेशन और समाजशास्त्र को मुख्य विषय के रूप में पढ़ा। इसके बाद उन्होंने मास्टर डिग्री के लिए फ्रांस का रुख किया, जिसमें उन्होंने अनुवाद (ट्रांसलेशन्स) में specialization की। एक कुत्ते, सैंडी को गोद लेने के बाद उन्होंने वीगन जीवनशैली अपनाने का निर्णय लिया। सैंडी ने उन्हें यह समझने में मदद की कि जिन पशुओं को हम दोस्त मानते हैं और जिन्हें हम खाते हैं, वास्तव में उन दोनों पशुओं में कोई अंतर नहीं होता। इसके कुछ समय बाद ही गार्नियर पशु अधिकार कार्यकर्ता बन गईं और जब भी वह अपने परिवार से मिलने बेंगलुरु आती हैं, वह स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पशुओं की बेहतरी के लिए काम करना जारी रखती हैं। नताशा के माता-पिता यशवंतपुरा में रहते हैं।
