आलू पोस्तो की जीत! PETA इंडिया ने कोलकाता को 2025 का ‘सबसे वीगन-फ्रेंडली शहर’ घोषित किया
जैसे ही ‘वर्ल्ड वीगन मंथ’ (नवंबर) शुरू हुआ, PETA इंडिया ने कोलकाता को 2025 का ‘भारत का सबसे वीगन -फ्रेंडली शहर’ घोषित किया। यह पुरस्कार महापौर फिरहाद हाकिम जो पश्चिम बंगाल के शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों के माननीय मंत्री भी हैं, को दिया गया, बंगाली भोजन में मिलने वाले विविध वीगन व्यंजनों और शहर के वेगन-फ्रेंडली रेस्टोरेंट्स, आयोजनों और फैशन डिज़ाइनरों को मान्यता देते हुए।
