मोटर चालित गाड़ी में यात्री के रूप में खुश घोड़े : PETA इंडिया की अनोखी पूजा प्रदर्शनी ईश्वर की सभी रचनाओं के प्रति दयालुता की प्रेरणा देती है।
दुर्गा पूजा, जो अच्छाई की बुराई पर विजय का उत्सव है, के अवसर पर PETA इंडिया ने बिधान सरणी एटलस क्लब के पंडाल में एक अनोखी कलात्मक प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में दो घोड़े एक सुंदर हेरिटेज-शैली की मोटर चालित गाड़ी में मुस्कुराते हुए इंसान द्वारा चलाए जा रहे वाहन में यात्री के रूप में बैठे थे। इस झांकी का उद्देश्य ईश्वर की सभी रचनाओं के लिए एक दयालु और करुणामय दुनिया की कल्पना को प्रस्तुत करना है — ऐसी दुनिया जहाँ घोड़ों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उन्हें भीड़भाड़ भरी सड़कों पर भारी बग्घियाँ खींचने के लिए मजबूर न किया जाए।
PETA इंडिया ने उसी पूजा पंडाल के प्रवेश द्वार पर एक पशु-मित्र संदेश भी लगाया, जिसमें लिखा था: ‘PETA इंडिया आप और ईश्वर की सभी रचनाओं के लिए इस पूजा पर सुख-शांति की कामना करता है।’
प्रदर्शनी में आए दर्शकों ने एक क्यूआर कोड स्कैन करके यह जाना कि वे कोलकाता में घोड़ों से खींची जाने वाली बग्घियों के स्थान पर इस प्रकार की सुंदर मोटर चालित गाड़ियों को लाने के लिए PETA इंडिया के अभियान में कैसे शामिल हो सकते हैं। कोलकाता में PETA इंडिया और CAPE फाउंडेशन द्वारा की गई जांचों में यह सामने आया है कि पर्यटकों को ढोने के लिए जिन घोड़ों का इस्तेमाल किया जाता है, वे कुपोषित, घायल, और अत्यधिक थके हुए होते हैं। PETA इंडिया को अक्सर ऐसे मामलों की रिपोर्टें मिलती हैं जहाँ घोड़े गिर जाते हैं, मर रहे होते हैं, या मर चुके होते हैं। मुंबई में पहले से ही सुंदर हेरिटेज-शैली की इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ घोड़ा-गाड़ियों की जगह ले चुकी हैं।
कोलकाता की सड़कों पर सुंदरता और कला बसी है, यही तो हमारी खास पहचान है। PETA इंडिया की इस पूजा प्रदर्शनी के माध्यम से हम आप सभी दर्शकों को आमंत्रित करते हैं कि आइए, कोलकाता को और भी सुंदर बनाने के हमारे प्रयासों में सहभागी बनिए। आइए, घोड़ों से खींची जाने वाली बग्घियों के स्थान पर हेरिटेज-शैली की मोटर चालित गाड़ियों को अपनाने की दिशा में एक दयालु परिवर्तन लाएँ जैसे कि आप यहां इस प्रदर्शनी में देख रहे हैं।
पिछले वर्ष, PETA इंडिया और CAPE फाउंडेशन की अपीलों के बाद, माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल राज्य सरकार को यह निर्देश दिया कि वह एक ऐसा प्रस्ताव प्रस्तुत करे, जिसमें घोड़ा मालिकों के पुनर्वास और उन्हें पर्यटकों को घोड़ा-गाड़ी में ढोने के बजाय कोई वैकल्पिक आजीविका प्रदान करने की व्यवस्था हो। ताकि “मुंबई की तरह घोड़ा-गाड़ियों को बंद करने” की संभावना पर विचार किया जा सके और उसकी व्यवहार्यता की जांच की जा सके।
कोलकाता में क्रूर घोड़ा-गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने में हमारी मदद करें