‘Money Heist’ की अभिनेत्री अल्बा फ्लोरस ने PETA US के साथ जुड़कर काहारी उत्पाद के विज्ञापन में भाग लिया

Posted on by PETA

नेटफ्लिक्स के हिट शो Money Heist ने दुनिया भर के दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है और  भारत के बाहर मनोरंजन सेवाओं का एक सबसे बड़ा शो बन गया है। इस सीरीज की एक स्टार अभिनेत्री ने लाखों प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। PETA US के विज्ञापन में पहली बार काम कर रही स्पैनिश अभिनेत्री अल्बा फ्लोरस ने शाकाहारी होने से अपने जीवन में आए बदलाव की दास्तान सांझा की और अपने फैन्स को जानवरों की भलाई हेतु मांसाहार त्यागने का आग्रह भी किया है

अगर आपने अभी तक ‘Money Heist’ सीरीज देखी नहीं है तो फिर आप इसे कई घंटों तक लगातार देखते रहने के लिए तैयार हो जाएँ क्यूंकि आप इस से नजर नहीं हटा पाएंगे। इस सीरीज़ में अल्बा नैरोबी नामक एक रोचक क़िरदार निभा रही है जो इस शो के विरोधी नायकों में से एक है व 67 लोगों को बंधक बनाकर वे लोग बहुत सारे पैसे लूट रहे होते हैं। यह एक रोचक कहानी है।

अल्बा के बारे में –

लोकप्रिय फैशन फ़ोटोग्राफ़र निको बुस्टोस द्वारा शूट किया गया अल्बा का विज्ञापन इतना ख़ूबसूरत है की यह गलती से या आसानी से एक मैगज़ीन कवर के लिए चुना जा सकता है, लेकिन उसके फेन्स को अल्बा द्वारा “गो वेज” के नाम से दिये सन्देश का पालन करना चाहिए। अल्बा ने PETA US को बताया, “मैंने देखा कि बहुत सारा खाना फेंका जा रहा था, और मैं सोचने लगी कि यह खाना कहाँ से आता है।“

“मुझे लगता है की आपके भोजन के लिए किसी जानवर को पीड़ित नहीं किया जाना चाहिए और ना ही उसकी जान जानी चाहिए”

Alba_Flores Money Heist Star _Veg ad PETA US

अल्बा कहती है कि जानवरों के लिए ‘शाकाहारी बनिए’ –

जानवरों के बारे में कुछ तथ्य यहां दिए गए हैं:

  • गायें चेहरे की बहुत सूक्ष्म हरकतों का उपयोग करते हुए एक-दूसरे से संवाद करती हैं।
  • सूअरों को संगीत सुनने, मालिश करने और यहां तक कि वीडियो गेम खेलने में भी मजा आता है।
  • एक मुर्गी अपने अंडे में से चूजे के बाहर निकलने से पहले उससे “बात” करती रहती है, इसलिए चूजे झुंड में भी अपनी माँ की आवाज़ पहचान सकते हैं।

लेकिन वास्तव में मौजूदा पशु उद्योग और पशु पालन से जुड़े लोग जानवरों को मनोग्रंथिवाले और भाव – भावनाएं व्यक्त करनेवाले जीवों की तरह नहीं देखते हैं। इसके बजाय, उन्हें मानव उपभोग के उनकी पैदावार की जाती है और  हजारों की संख्या में उन्हें गन्दी, खिड़की रहित शेड या तार के पिंजरों या धातु के बक्से में भरकर रखा जाता है। उनमें से अधिकांश जानवर तब तक कभी खुली हवा में सांस नहीं ले पाते और तब तक सूरज की धूप का अनुभव नहीं कर पाते जबतक उन्हें मरने के लिए बूचड़खानों में ली जाने हेतु गाड़ियों में नहीं लादा जाता।

आप केवल वीगन होकर प्रति वर्ष लगभग 200 जानवरों को बचाने में मदद कर सकते हैं! यह 200 जानवर अपनी ही तरह आनंद, दर्द, प्रेम और भय जैसी भाव भावनाएं महसूस करने वाले जीव होते हैं।

अल्बा कहती है, अपने ग्रह के लिए ‘शाकाहारी बनिए’:

जलवायु परिवर्तन एक बहुत बड़ा वैश्विक संकट है और पशुपालान उद्योग इस संकट को बढ़ावा देने का एक बड़ा स्रोत है। इसके कारणों पर नज़र डालने के लिए यहाँ कुछ तथ्य दिए गए हैं:

  • 1970 के बाद से अमेज़ॅन वर्षावन का 80% से अधिक हिस्सा काट दिया गया जिसका इस्तेमाल मांस उत्पादन के लिए किया जा रहा है।
  • पौधों से 1 केलोरी प्रोटीन प्राप्त करने के मुक़ाबले पशु मांस से 1 कैलोरी प्रोटीन का उत्पादन करने में 11 गुना अधिक जीवाश्म ईंधन इनपुट की आवश्यकता होती है व 11 गुना अधिक कार्बन डाइऑक्साइड रिलीज़ होता है।
  • अमेरिका में उपयोग किए जाने वाले पानी का लगभग आधा हिस्सा मांस के लिए पाले जाने वाले जानवरों के पालन पोषण के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • भोजन के लिए गंदी परिस्थितियों में जानवरों को पालना, COVID-19, SARS, बर्ड फ़्लू और स्वाइन फ़्लू जैसी बिमारियों के प्रकोप का कारण बन जाता है जो दुनिया में अनेकों समुदायों को तबाह कर सकता है।

*****

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सबसे प्रभावी चीजों में से एक काम हम कर सकते हैं और वह है जानवरों को न खाना और वीगन जीवनशैली अपनाना। इसके अलावा, हमारी लोकप्रिय वीगन स्टार्टर किट की एक प्रति आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं :