PETA इंडिया केरल में पशुओं के लिए ‘राहत’ पहुँचाने में मदद करता है।

Posted on by Surjeet Singh

PETA इंडिया, महाराष्ट्र स्थित संस्था “एनिमल राहत” द्वारा केरल बाढ़ आपदा में चलाये जा रहे राहत कार्यों का समर्थन करता है। “एनिमल राहत” जानवरों की आपातकालीन तथा चिकित्सीय सेवाओं हेतु प्रशिक्षित है व केरल में बाढ़ आपदा के दौरान कुत्तों, बिल्लियों व अन्य जानवरों की तत्काल सहायता हेतु स्थानीय प्रयासों को सहयोग प्रदान करने के लिए अधिक दवाईयाँ, उपकरण एवं चिकित्सक उपलब्ध करा रहा है।

हम सभी से आग्रह करते हैं की जानवरों को मौसम संबंधी आपदाओं से बचाने के लिए उन्हे संभवतःघर पर रखा जाए, उन्हे जंजीर से बांधकर या पिंजरे में कैद न किया जाए क्यूंकि वह स्वयं को डूबने से बचाने तथा मुक्त करने के प्रयासों में खुद को चोटिल कर सकते हैं।

जीवित रहने के लिए संघर्षरत जानवरों की मदद हेतु कृपया हमसे जुड़ें। यदि आप किसी जानवर को जरूरत में देखें तो हमें (0) 98201 22602 पर कॉल कर बताएं। हम एनिमल राहत या अन्य स्थानीय समूहों को खोजेंगे जो सहायता प्रदान कर सकें। आप जानवरों के राहत व बचाव कार्य हेतु (वैबसाइट एनिमल राहत) पर डोनेशन प्रदान कर या PETA इंडिया से संपर्क करके भी मदद कर सकते हैं।