‘बिली ऐलिश सही हैं’: अमेरिकी गायिका की वीगन अपील के समर्थन में PETA इंडिया ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के बाहर लगाए होर्डिंग
बिली ऐलिश द्वारा एक इंटरव्यू में यह कहे जाने के बाद कि “मांस खाना स्वाभाविक रूप से गलत है” और लोग एक ही समय में पशुओं से प्यार भी नहीं कर सकते और उनका मांस भी नहीं खा सकते, इस विषय पर तीखी बहस छिड़ गई। अब PETA इंडिया, गायिका के इस संदेश के समर्थन में, देशभर में जागरूकता संदेशों का एक नया अभियान शुरू किया है, जिसकी शुरुआत दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के बाहर लगाए गए विशाल होर्डिंग्स से हुई है।
ऐलिश की टिप्पणियों से मांस खाने वालों के एक वर्ग में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रुख को और स्पष्ट करते हुए अपने 12.5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ ऐसे वीडियो साझा किए जिनमें बछड़ों को लात मारकर और ट्रकों में फेंककर ले जाते हुए, तड़पते हुए सूअरों को बूचड़खाने के फर्श पर घसीटते हुए और उनके सिर पर प्रहार करते हुए, तथा मांस और डेयरी उद्योगों की अन्य भयावह सच्चाइयों को दिखाया गया था।
“जा] कर एक-दो डॉक्यूमेंट्री देखिए और यह भी देखिए कि जिन पशुओं से आप प्यार करने का दावा करते हैं, उनके साथ क्या किया जाता है, और उस ग्रह के साथ क्या हो रहा है जिससे प्रेम करने का आप दिखावा करते हैं। [यदि] वह वीडियो देखना आपके लिए कठिन था, तो मैं आपको खुद के बारे में सोचने और आत्ममंथन करने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।”
उनके कई फॉलोअर्स ने ऐसा किया भी, कई लोगों ने पोस्ट किया कि ऐलिश ने उनकी आंखें खोल दीं। कुछ ने लिखा, “बिली ऐलिश की वजह से मैं वीगन बन गया/गई” और “अभी-अभी बिली की इंस्टाग्राम स्टोरी देखी। अब मैं शाकाहारी हूं।”
कर्नाटक के बेंगलुरु में बनशंकरी द्वितीय चरण स्थित KIMS कॉलेज के बाहर लगाया गया PETA इंडिया का होर्डिंग।
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट और मिरांडा हाउस कॉलेज के पास लगाया गया PETA इंडिया का होर्डिंग।
मुंबई के फोर्ट क्षेत्र में स्थित सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज के पास लगाया गया PETA इंडिया का होर्डिंग।
पुणे के विमान नगर में स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के पास लगाया गया PETA इंडिया का होर्डिंग।
सूअर संगीत सुनकर शांत हो जाते हैं, गायें और भैंसें अपने किसी प्रिय के मरने पर तथा एक-दूसरे से अलग किए जाने पर शोक व्यक्त करती हैं, और मुर्गियां धूल में स्नान करना, पेड़ों पर बैठना तथा धूप में आराम करना पसंद करती हैं। फिर भी मांस, अंडा और डेयरी उद्योगों में पशुओं को हजारों की संख्या में गंदे, बिना खिड़की वाले शेडों में ठूंसकर रखा जाता है; मुर्गियों का होश में होने के दौरान ही गला काट दिया जाता है; छोटे सूअरों का बिना दर्दनिवारक दवाओं के नसबंदी कर दी जाती है; और डेयरी उद्योग में गायों के बच्चों को जन्म के तुरंत बाद उनकी माताओं से अलग कर दिया जाता है।
जो भी व्यक्ति वीगन जीवनशैली अपनाता है, वह हर वर्ष लगभग 200 पशुओं को पीड़ा और मृत्यु से बचाता है, अपने भोजन से जुड़े कार्बन फुटप्रिंट को उल्लेखनीय रूप से कम करता है, और कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, मधुमेह तथा मोटापे जैसी बीमारियों के जोखिम को भी काफी हद तक घटाता है।
पशुओं, पर्यावरण और अपने स्वास्थ्य की मदद करना उतना ही आसान है जितना कि अपनी थाली से पशु-आधारित खाद्य पदार्थों को हटाना, और PETA इंडिया की निःशुल्क वीगन स्टार्टर किट किसी भी व्यक्ति को यह बदलाव अपनाने में मदद कर सकती है।
बिली ऐलिश की तरह बनें, आज ही वीगन भोजन अपनाएँ!

