PETA इंडिया और Faborange का स्टाइलिश वीगन पाउच गिवअवे – अभी भाग लें!
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर, PETA इंडिया और ‘PETA-Approved Vegan’ सर्टिफाइड ब्रांड Faborange ने मिलकर एक स्टाइलिश और रोमांचक गिवअवे शुरू किया है, जो भारतीय वन्यजीवों को सम्मान देने और उनके संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। Faborange में खूबसूरती और उद्देश्य का संगम है – उनके प्रोडक्ट्स सोच-समझकर बनाए जाते हैं, जिनमें नैतिक मूल्य और टिकाऊपन झलकता है। उनका लक्ष्य सुंदर और उपयोगी उत्पाद बनाना है, जो सच में बदलाव लाने में मदद करें। Whispers of the Wild कलेक्शन से हर खरीद पर होने वाली आय का 10% हिस्सा वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जाता है। यह ब्रांड सीमित और सार्थक बैचों में निर्माण करता है ताकि बर्बादी और अत्यधिक उत्पादन से बचा जा सके, और यह लगातार पर्यावरणीय प्रभाव कम करने और नैतिकता को प्राथमिकता देने के बेहतर तरीके खोजता है।
मुलायम वेल्वेट से बना और वन्यजीव-प्रेरित कढ़ाई से सजा यह पाउच बिल्कुल सही आकार का है – आपकी सभी दैनिक आवश्यकताओं को रखने के लिए आदर्श! यह एक ऐसा साथी है जो आपकी दिनचर्या की अव्यवस्था को स्टाइल और दयालुता के साथ संभालता है।
‘PETA-Approved Vegan’ ब्रांड्स को चुनना हमारे रोज़मर्रा के चुनावों को करुणामय बनाता है और कई पशुओं की ज़िंदगी बचाता है। चमड़ा पाने के लिए शोषण किए जाने वाले पशुओं को अक्सर इतनी भारी संख्या में वाहनों में ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है कि उनकी हड्डियाँ तक टूट जाती हैं। जो पशु इस तकलीफदेह यात्रा में जीवित बचते हैं, उनका गला काटा जाता है – अक्सर दूसरे पशुओं के सामने – और फिर उन्हें जिंदा ही टुकड़ों में काटा और उनकी खाल उतारी जाती है।
भाग कैसे लें?
इस गिवअवे में भाग लेने के लिए नीचे दिया गया फॉर्म भरें। PETA इंडिया तीन विजेताओं का चयन रैंडम तरीके से करेगी। हर भाग्यशाली विजेता को एक क्रूरता-मुक्त पाउच मिलेगा जिसमें बाघ की सुंदर कढ़ाई की गई है और जिसे यात्रा या रोज़मर्रा के ज़रूरी सामान के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रतियोगिता स्टाइल और नैतिकता, दोनों में एक बेहतरीन फैशन स्टेटमेंट देने का मौका है।
यह प्रतियोगिता 29 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगी, और विजेताओं को इसके बाद के दिनों में ईमेल और फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। अगर आप विजेताओं में से एक होते हैं, तो कृपया अपने इनाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और Instagram पर Faborange और PETA इंडिया को टैग करना न भूलें।
यह प्रतियोगिता केवल भारत के निवासियों के लिए खुली है। यदि आप अमेरिका में रहते हैं, तो आपके लिए PETA US की ओर से कई शानदार प्रतियोगिताएं मौजूद हैं!

