आपका मास्क जानवरों के लिए हानिकारक हो सकता हैं ! कृपया इसका सही से निस्तारण करें।

Posted on by PETA

फेस मास्क, कोविड-19 को रोकने का एक महत्वपूर्ण ज़रिया हैं और यह भी निश्चित हैं कि इनका प्रयोग आने वाले काफ़ी समय तक ज़ारी रहेगा, लेकिन जब हम इनको प्रयोग करके फेंक देते हैं तो ये वातावरण और जानवरों के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए यह हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि हम इस्तेमाल के बाद खराब हो चुके मास्क को यहाँ वहाँ न फेंके जिससे जानवरों को कष्ठ हो।

 

फेस मास्क फेंकें जाने से होने वाली परेशानी

अभी से ही, फेंके गए मास्कों ने हमारे शहरों के पार्कों, फुटपाथों व सड़कों को प्रदूषित कर दिया है। एक बार प्रयोग होने के लिए बनाए गए प्लास्टिक मास्कों की पट्टियों में कई जानवरों द्वारा निगल जाने की जानकारी मिली है। डॉल्फ़िन, कछुए और अन्य समुद्री जानवरों के लिए इस प्रकार के व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण बहुत घातक साबित हो सकते हैं क्योंकि वो इन्हें अपना भोजन समझकर निगल लेते हैं, जोकि उनके गले या पेट में फंस जाता है।

हर अन्य प्लास्टिक से बनी चीज़ की ही तरह, मास्क भी हमारे जलमार्गों के लिए बहुत हानिकारक हैं, जहां वो टूटकर माइक्रोप्लास्टिक के और भी छोटे कर्णों के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। जब प्लास्टिक छोटे टुकड़ों में टूटता है तो वह हानिकारक रसायन छोड़ता हैं जिसके कारण समुद्र के पानी में ऐसिड का उसर्जन बढ़ सकता हैं।

हमारे इन एक बार इस्तेमाल होने वाले मास्क से जानवर कैसे सुरक्शित रहें, इसके लिए आपको क्या करना है यहाँ देखें –

अपने मास्क को सही तरह से फेंके। पता करें अगर कोई स्थानीय संस्था इन मास्को की रिसाईकलिंग करती है तो यह मास्क उन संस्थाओं को दें या फिर इन्हें किसी डब्बे के अंदर डालकर ही फेंके। फेंकने से पहले मास्क की पट्टियों को ज़रूर काट दें जिससे कोई जानवर इसे खा न ले या कोई छोटा जीव इसमे फस न जाए।

अगर आप चिकित्सा के पेशे से नहीं जुड़े हैं तो ऐसे मास्क ख़रीदें जो धोकर बार-बार प्रयोग में लाए जा सकते हैं। आप ऐसा करके न केवल प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग को कम कर सकेंगे और कोविड- 19 का सामना कर सकेंगे बल्कि (प्रजातिवाद पर अपने विचार को दर्शाते हुए) अपने व्यक्तित्व का भी प्रदर्शन कर सकेंगे।

पट्टियों को काटकर, और केन को क्रश करके ही फेंकें। प्रयोग किए जा चुके मास्क को सही ढंग से फेंके।

याद रखें कि हर प्रकार का कचरा जानवरों के लिए ख़तरनाक होता है। ज़्यादातर जानवर अक्सर कूड़े से ही भोजन ढूंढते हैं या फिर कूड़े कचरे को ही रहना करते हैं। अपने द्वारा प्रयोग किए जा चुके मास्क को ठीक तरह से कागज़ में लपेटे एवं इन्हें इधर-उधर न फेंक कर केवल कूड़ेदान में ही डाले जिससे जानवर इन्हें न ही निगले और न ही फंसें।

****