पुणे: PETA इंडिया की वीगन अपील के तहत सांता, मिसेज़ क्लॉज़ और एल्व्स स्लेज से वीगन आइसक्रीम बाँटेंगे और क्रिसमस की खुशियाँ फैलाएँगे
For Immediate Release:
22 December 2025
Contact:
Apeksha Tamane; [email protected]
Sanskriti Bansore; [email protected]
पुणे – क्रिसमस (25 दिसंबर) से पहले, पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीमटेंट ऑफ एनिमल्स, इंडिया (PETA इंडिया) के समर्थक और Hope for Paws के स्वयंसेवक, FC रोड पर सांता क्लॉज़, मिसेज़ क्लॉज़ और एल्व्स की पोशाक पहनकर लोगों में मुफ्त NOTO वीगन आइसक्रीम बाँटेंगे। यह आइसक्रीम एक स्लेज (गाड़ी) के माध्यम से वितरित की जाएगी। इस कार्यक्रम का संदेश है कि हर त्योहार में दया और करुणा सबसे ज़रूरी होनी चाहिए। PETA इंडिया सभी को “मेरी वीगन क्रिसमस” की शुभकामनाएँ दे रहा है।’
कब : मंगलवार, 23 दिसंबर, दोपहर 12 बजे
कहाँ : वेस्टसाइड स्टोर के बाहर, फर्ग्यूसन कॉलेज रोड, पुणे, महाराष्ट्र 411004
PETA इंडिया की कैंपेन कोऑर्डिनेटर अपेक्षा तामणे कहती हैं- “क्रिसमस का मतलब है दया, शांति और आपसी भाईचारा। इन मूल्यों को अपनाने का सबसे अच्छा तरीका है वीगन जीवनशैली अपनाना। स्वादिष्ट वीगन आइसक्रीम देकर, सांता और उनके साथी यह दिखा रहे हैं कि बिना क्रूरता के त्योहार का जश्न मनाना न सिर्फ संभव है, बल्कि खुशियों से भरा भी होता है।”
डेयरी उद्योग में गायों और भैंसों के साथ बहुत क्रूरता होती है। उन्हें जबरदस्ती गर्भवती किया जाता है। जन्म के तुरंत बाद उनके बछड़ों को उनसे छीन कर अलग कर दिया जाता है। नर बछड़े आगे चलकर दूध नहीं देंगें इसलिए उन्हें अक्सर सड़कों पर छोड़ दिया जाता है या मार दिया जाता है। मादा बछियों के हिस्से में उनकी माँ जैसी क्रूरता आती है, वे बड़ी होकर दूध देने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं और जब उनका शरीर कमजोर हो जाता है, तो उन्हें अक्सर छोड़ दिया जाता है या मरने के लिए बूचड़खानों में भेज दिया जाता है।
Academy of Nutrition and Dietetics के अनुसार, जो लोग वीगन जीवनशैली जीते हैं, उनमें दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, कुछ प्रकार के कैंसर और मोटापे का खतरा कम होता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, मांस और डेयरी छोड़ने से खाने से होने वाला कार्बन फुटप्रिंट 73% तक कम हो सकता है।
जो लोग मलाईदार चीजें खानापसंद करते हैं, उनके लिए नट्स, सोया, नारियल और अन्य पौधों से बनी दूध, आइसक्रीम, चीज़ और दही बेहतरीन विकल्प हैं। NOTO की वीगन आइसक्रीम वनीला, चोको हेज़लनट और डार्क चॉकलेट फ्लेवर में उपलब्ध है। इसके अलावा The Brooklyn Creamery, Papacream, Siri Millet Ice Cream, Minus 30 और White Cub भी स्वादिष्ट वीगन आइसक्रीम उपलब्ध कराते हैं।
PETA इंडिया, जो इस सिद्धांत के तहत काम करता है कि “पशु हमारा भोजन बननें के लिए नहीं हैं”, प्रजातिवाद (speciesism) का विरोध करता है, प्रजातिवाद एक मानव-प्रधान सोच है और जिसके तहत इंसान खुद को सर्वोपरि मानकर, अपनी जरूरतों के अनुसार अन्य प्रजातियों के साथ अलग-अलग व्यवहार एवं उनका शोषण करता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया PETAIndia.comपर जाएँ और X, Facebook, एवं Instagram. पर PETA को फ़ॉलो करें।
#