पलक तिवारी PETA इंडिया के नए शाकाहारी समर्थक अभियान में एक ‘जलपरी’ के रूप में दिखाई दी

For Immediate Release:

4 October 2023

Contact:

Hiraj Laljani; [email protected]

Sanskriti Bansore; [email protected]

मुंबई मशहूर अभिनेत्री पलक तिवारी, पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA), इंडिया द्वारा शाकाहारी जागरूकता माह (अक्टूबर) के अवसर पर रिलीस किए गए नए प्रिंट अभियान में  नज़र आई। इस प्रिंट अभियान में पलक ने एक जलपरी का रूप धारण किया जो पानी के अंदर जाल में पकड़े जाने के डर से एक पत्थर के ऊपर बैठी हुई है। इस अभियान के माध्यम से पलक ने जनता से अपने भोजन के साथ जुड़ने का आग्रह किया एवं मछलियों को उनके प्राकृतिक आवास, समुद्र में रहने देने का अनुरोध किया। आज, विश्व पशु दिवस (4 अक्टूबर) पर लॉच किए गए इस अभियान को बेहद प्रतिभाशाली फोटोग्राफर तेजस नेरुरकर द्वारा शूट किया गया है, पलक तिवारी का मेकअप और बाल मेघना बुटानी द्वारा किए गए हैं और उनकी स्टाइलिंग मेनका हरिसिंघानी द्वारा की गयी है।

अभिनेत्री पलक तिवारी ने कहा, “पानी के अंदर रहने वाले जानवर अपने समुद्री घरों में सुरक्षित रहने के उतने ही हकदार हैं जितना कि हम अपने घरों में सुरक्षित रहने के लायक हैं। PETA इंडिया के मेरे साथी और मैं हर किसी से समुद्री जीवन के प्रति दयालुता दर्शाने और केवल मछली-मुक्त भोजनशैली अपनाने का आग्रह करती हूँ।“

वर्तमान में, वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि मछलियाँ दर्द महसूस करती हैं और उनके भी अपने दोस्त होते हैं। उनके पास अपनी स्मरण शक्ति एवं संस्कृति होती हैं और वे रचनात्मक उपकरणों का उपयोग भी करती हैं। कुछ लोग समुद्र तल पर रेत में कलाकृतियाँ बनाकर अपने पार्टनरों को लुभाते हैं। फिर भी हर साल अन्य सभी जानवरों की तुलना में सबसे अधिक मछलियाँ भोजन के लिए मारी जाती हैं। इन्हें सचेत अवस्था में होने के बावजूद,  सूली पर चढ़ा दिया जाता है, कुचल दिया जाता है, उनका दम घोंट दिया जाता है, या काट दिया जाता है और बेहद क्रूरता से मौत के घाट उतार दिया जाता है।

हर साल, मछली पकड़ने का उद्योग बड़ी संख्या में गैर-लक्ष्य जानवरों को भी मारता है (उद्योग द्वारा “बाइकैच” के रूप में संदर्भित), जिनमें 720,000 सीबर्ड्स, 300,000 व्हेल और डॉल्फ़िन, और 345,000 सील और सी लॉयन, एवं 100 मिलियन शार्क और रेयज़ शामिल हैं।

पलक तिवारी हाल ही में Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फ़िल्म में नज़र आई थी और उनकी आने वाली फ़िल्म का नाम The Virgin Tree है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाईट PETAIndia.com  पर जाएँ और X (जिसे पहले Twitter के नाम से जाना जाता था), Facebook, व Instagram पर हमें फॉलो करें।

#