दिल्ली पुलिस और PETA इंडिया, शादियों में इस्तेमाल होने वाले घोड़ों को नियंत्रित करने वाली 100 से अधिक काँटेदार लगामों का प्रदर्शन करेंगे

For Immediate Release:

28 April 2022

Contact:

Hiraj Laljani  [email protected]

Sanskriti Bansore [email protected]

दिल्ली- COVID-19 के कारण लगाई गयी विभिन्न पाबंदियों में हाल ही में आई छूट के कारण शहर में बहुत सी शादियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया की एक शिकायत पर कार्यवाही करते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में छापेमारी करके, शादियों में इस्तेमाल होने वाले घोड़ों को नियंत्रित करने के लिए पहनायी जाने वाली 100 से अधिक काँटेदार लगामों को ज़ब्त किया है। इन यातना उपकरणों को 29 अप्रैल को राजौरी गार्डन थाने में प्रदर्शित किया जाएगा। PETA इंडिया उम्मीद करता है कि यह प्रदर्शन सभी परिवारों को पशु-मुक्त शादियों का आयोजन करने हेतु प्रोत्साहित करेगा। इन काँटेदार लगामों को ख़ासतौर पर जानवरों के मुंह में पहनाकर उनको पीड़ित करने के लिए बनाया जाता है जो कि “पशु क्रूरता निवारण – ड्रोट एवं पैक नियम 1965” के नियम 8 का स्पष्ट उल्लंघन है।

समय एवं दिनांक   : 29 अप्रैल शुक्रवार दोपहर 12 बजे

स्थान                   : राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन, विशाल एन्क्लेव, विशाल सिनेमा रोड, शिवाजी प्लेस, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली, दिल्ली 110027

PETA इंडिया की ऐडवोकसी एसोसिएट नताशा इत्तेराह ने कहा, “काँटेदार लगामों का उपयोग घोड़ों को पीड़ित करके एवं उनके होंठ और जीभ को गंभीर रूप से चोटिल करके उन्हें नियंत्रित करने हेतु किया जाता है जिससे उन्हें मनोवैज्ञानिक आघात और आजीवन क्षति का सामना करना पड़ता है। PETA इंडिया सभी विवाह सूत्रो में बंधने वाले नवयुगल जोड़ों से अनुरोध करता है कि अपनी शादी में घोड़े का इस्तेमाल न कर इस खास दिन को सबके लिए खुशहाल बनाएँ।“

PETA इंडिया जो इस सिद्धान्त के तहत कार्य करता है कि “जानवर हमारा शोषण करने के लिए नहीं हैं” प्रजातिवाद का विरोध करता है। प्रजातिवाद एक ऐसी विचारधारा है जिसमें इंसान स्वयं को इस दुनिया में सर्वोपरि मानकर अपने फायदे के लिए अन्य प्रजातियों का शोषण करना अपना अधिकार समझता है। PETA इंडिया कई राज्यों में किए गए सर्वेक्षण के नतीजों के परिणामस्वरूप एक देशव्यापी अभियान चलाकर पुलिस की काँटेदार लगामों पर लगाए गए प्रतिबंध को लागू करने में सहायता कर रहा है। PETA इंडिया द्वारा संपर्क किए जाने के बाद, असम, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी इस प्रतिबंध को लागू करने के आदेश जारी किए। PETA इंडिया द्वारा न केवल अवैध रूप से इस्तेमाल किए गए उपकरणों की तलाश करके उन्हें जब्त करने के लिए अभियान चलाया गया, बल्कि हम इस दिशा में कडा कानून बनाए जाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं जो इस प्रकार के यातना उपकरणों के निर्माण करने जैसी खामियों पर रोक लगा सके।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाईट PETAIndia.com  पर जाएँ और TwitterFacebook, व Instagram पर हमें फॉलो करें।

#