अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने PETA इंडिया की ओर से वर्ष 2021 का सबसे सुंदर शाकाहारियों का खिताब जीता

For Immediate Release:

20 December 2021

Contact:

Sanskriti Bansore; [email protected]

Hiraj Laljani; [email protected]

मुंबई- वर्ष 2021 अब अपने आख़िरी चरण में है, और इसी बीच अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने PETA इंडिया की ओर से वर्ष 2021 के सबसे सुंदर शाकाहारियों का खिताब जीता है। यह दोनों हाल ही में प्रदर्शित होने वाली फ़िल्मरक्षा बंधन  में एक साथ दिखाई देंगे और इससे पहले यह सूर्यवंशी और डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे  जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं ।

भूमि पेडनेकर ने एक साल पहले वीगन जीवनशैली अपनाई थी और तब उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा था मांस का सेवन “उचित नहीं लगता था” और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भूमि पेडनेकर ने यह दयालु कदम अन्य प्रजातियों के प्रति करुणा एवं दयालुता दिखाने के लिए उठाया और वह अपने Climate Warrior नामक सोशल जस्टिस एडवोकेसी अभियान को विशेष महत्व देती हैं जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संकट के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है।

अक्षय कुमार का व्यक्तिगत सिद्धांत है, “सेहत सबसे पहले” और वह खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए पेड़-पौधों से मिलने वाले प्रोटीन और अन्य सेहतमंद पदार्थों का सहारा लेते हैं। बॉडी बनाने के साथ-साथ अक्षय कुमार सभी प्रजातियों के पशुओं के हक में आवाज़ उठाते हैं, Twitter पर पशुओं के खिलाफ़ की जाने वाली क्रूरता का विरोध करते हैं और स्वयं को एक “सच्चा पशु प्रेमी” मानते हैं।

PETA इंडिया के डायरेक्टर ऑफ सेलिब्रिटी एंड पब्लिक रिलेशन सचिन बंगेरा के कहा, “बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं की सूची में शामिल होने से लेकर अपने भोजन के चयन से जलवायु क्रांति का नेतृत्व करने तक, अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर जनता को यह संदेश दे रहे हैं कि पशुओं का शोषण किए बिना फिट रहना एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना कितना आसान है। PETA इंडिया उनके संपूर्ण सुंदर व्यक्तित्व की सरहाना करता है।“

अधिकांश कत्लखानों में डरे सहमे जानवरों को उनके बाकी साथियों के सामने ही गला काट कर धीमी मौत मरने के लिए छोड़ दिया जाता है व सचेत अवस्था में होते हुए ही उनके अंगो को काट दिया जाता है। पशु कृषि जल प्रदूषण, वनों की कटाई और भूमिक्षरण का एक प्रमुख कारण है, और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से निपटने के लिए वीगन भोजन को अपनाने हेतु वैश्विक स्तर पर बड़े बदलाव की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार, वीगन जीवनशैली जीने वाले लोगों को हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर से पीड़ित होने की संभावना भी कम होती हैं जो भारत जैसे देश में यह सब आम स्वस्थ्य समस्याएँ हैं।

वर्ष 2020 तक इस पुरस्कार का नाम “हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी अवार्ड” था और इसके विजेताओं की सूची में नरेंद्र मोदी, श्रद्धा कपूर, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर, सुनील छेत्री, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल, शाहिद कपूर, रेखा और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

PETA इंडिया जो इस सिद्धांत के तहत काम करता है कि “जानवर हमारा भोजन बनने के लिए नही हैं” प्रजातिवाद का विरोध करता है क्यूंकी यह एक ऐसी धारणा है जिसके तहत इंसान इस दुनिया में स्वयं को सर्व शक्ति मानकर दूसरी अन्य प्रजातियों का शोषण करना अपना अधिकार समझता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाईट PETAIndia.com पर जाएँ एवं हमें TwitterFacebook, और Instagram पर फॉलो करें।

#