अहाना देओल द्वारा बचाए गए कुत्ते के बच्चों को अब आप गोद ले सकते हैं!

Posted on by Anahita Grewal

अहाना देओल का बहुत-बहुत आभार! उनकी दयालुता के कारण चलते फ़्लाइओवर से बचाए गए 5 एवं 6 माह के दो प्यारे-प्यारे कुत्ते के बच्चे अपने जीवन की नयी पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक व्यस्त फ्लाईओवर को पार करने की कोशिश कर रह थे और इनमें से ट्रेफिक के बीच फंसा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल था। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और PETA इंडिया की समर्थक हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल ने अपनी कार रोककर उन्हें सुरक्षित ढंग से सड़क किनारे किया। इसके कुछ समय बाद PETA इंडिया की इमरजेंसी रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और दो बच्चों का रेसक्यू कर उन्हें PETA इंडिया के मुंबई कार्यालय ले गए जहां तुरंत उनकी जांच कर उनकी नसबंदी की गई। यह बच्चे अब पूरी तरह से खुश, स्वस्थ्य और गोद लेने के लिए तैयार हैं।

अगर आप इन प्यारे बच्चों को वह प्यार एवं दुलार दे सकते हैं जिसकी वह असल हक़दार है तो कृपया हमसे [email protected] पर मेल करके या 70459 22026 पर फोन करके संपर्क करें। PETA इंडिया द्वारा इन्हें मुंबई के आसपास या एक दिन की ट्रेन दूरी से अपने खर्चे पर परिवाहित भी कराया जा सकता है।

पशुओं को गोद लेने से जानवरों की जान बचाई जा सकती हैं एवं पशु बेघरी की समस्या से भी लड़ा जा सकता है। कृपया जानवरों की ख़रीदारी न करें एवं उन्हें गोद लें।

 

जानवरों की ख़रीदारी न करें उन्हें गोद लें