‘पग’ ऑक्सीजन मास्क पहनकर कोच्चि के निवासियों को चेतावनी देते हैं कि चपटे चेहरे वाले कुत्तों के लिए सांस लेना कष्टदाई होता है।
भारत में पग प्रजाति के कुत्तों का बेहद लोकप्रिय बने रहने के कारण, PETA इंडिया के समर्थक पग की पोशाक और ऑक्सीजन मास्क पहनकर कोच्चि में जमा हुए ताकि शहरवासियों को चेतावनी दे सकें कि चपटे चेहरे वाले कुत्तों की नसले जैसे पग, सांस लेने में संघर्ष करते हैं और गंभीर श्वसन समस्याओं के लिए कभी-कभी सर्जरी की आवश्यकता भी पड़ सकती है और दयालु लोगों को कभी भी इन्हें खरीदना नहीं चाहिए।
पग, जिन्हें वोडाफोन के विज्ञापनों ने लोकप्रिय बनाया, और अन्य श्वसन-पीड़ित नस्लें (BIB) जैसे फ्रेंच और इंग्लिश bulldogs, Pekingese, Boston terriers, boxers, Cavalier King Charles spaniels एवं shih tzus ब्राकाइसिफैलिक सिंड्रोम नामक एक पीड़ादायक और कभी-कभी घातक स्थिति से पीड़ित होते हैं, जो इन्हें हांफने, सूंघने, घरघराने और सांस लेने के लिए संघर्ष करने पर मजबूर करती है। इससे गेंद के पीछे दौड़ना, खेलना और यहाँ तक कि टहलने जाना जो कुत्तों के जीवन को खुशहाल और संतोषजनक बनाते हैं भी कठिन हो जाता है।
PETA इंडिया ने मतस्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वे Prevention of Cruelty to Animals (Dog Breeding and Marketing) Rules, 2017 में संशोधन करें, ताकि इन पशुओं की नस्लबंदी पर रोक लगाई जा सके। नार्वे ने फ्लैट-फेस कुत्तों के प्रजनन को प्रतिबंधित किया है, जबकि नीदरलैंड्स ने कुछ नस्लों पर प्रतिबंध लगाया है और उनके स्वामित्व और विज्ञापन में उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।
PETA इंडिया चेतावनी देती है कि पशुओं की बिक्री करने वाली अधिकांश दुकाने और ब्रीडर बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित होते हैं, अक्सर कुत्तों को उचित देखभाल, पोषण, व्यायाम और सामाजिकरण से वंचित रखते हैं, जिससे पशुओं की अधिक आबादी की समस्या और बढ़ जाती है।
यदि आपके पास समय, धैर्य, प्यार और संसाधन हैं कि आप किसी कुत्ते को अपने परिवार में शामिल कर सकें, तो ब्रीडर या पेट शॉप से कुत्ते खरीदने की बजाय देसी कुत्तों को अपनाएँ, जो अपनी स्नेही और वफादार दोस्ती प्रकृति के लिए जाने जाते हैं।

