PETA इंडिया का स्टार-स्टडेड प्रभाव: पशु अधिकारों के हित में सेलिब्रिटी अभियानों का वर्ष 2023 का राउंडअप

Posted on by Shreya Manocha

आज जब वर्ष 2023 का अंत होने में केवल कुछ ही दिन बाकी हैं, आइए PETA इंडिया के कुछ ऐसे अभियानों पर एक नज़र डालते हैं जिनके लिए हमें कई मशहूर हस्तियों का समर्थन प्राप्त हुआइन सभी दयालु हस्तियों से हमें वीगन जीवनशैली का प्रचार-प्रसार करने से लेकर जनता को पशु-मुक्त मनोरंजन साधनों का चुनाव करने हेतु प्रेरित करने तक भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त हुआइन सभी महत्वपूर्ण और बदलावकारी अभियानों पर एक नज़र डालते हैं:  

  1.  पलक तिवारी: PETA इंडिया के एक विज्ञापन अभियान में अभिनेत्री पलक तिवारी जलपरी के रूप में समुद्र के अंदर एक चट्टान पर बैठी नजर आयी। PETA इंडिया का यह विज्ञापन संदेश देता है कि मछलियों को अपना भोजन ना बनाए और उन्हें उन महासागरों में रहने दें जहां वे हैं। 

  1. दिया मिर्ज़ा: PETA इंडिया के दयालु नागरिक अभियान के अंतर्गत, अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने एली नामक एक एनिमेट्रोनिक हाथी को अपनी आवाज़ दी, जो सर्कस में हाथियों के संघर्षों का वर्णन करती है 

  1. जॉन अब्राहम: PETA इंडिया द्वारा हाथी की सवारी के खिलाफ़ चलाए गए अभियान हेतु अभिनेता जॉन अब्राहम जंजीरों में कैद, चोटिल और हिंसा का शिकार नज़र आए 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OfficialPETAIndia (@petaindia)

  1. साहिल सलाथिया: अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) से ठीक पहले, अमेज़ॅन प्राइम पर नई हॉरर श्रृंखला अधूरा में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और फैशन आइकन साहिल सलाथिया, PETA इंडिया के पिंजरा विरोधी अभियान में एक बाघ के रूप में नज़र आएँ।

 

  1. फातिमा सना शेख: ईद उल-अधा से ठीक पहले, मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने PETA, इंडिया के साथ मिलकर 1000 ज़रूरतमंद लोगों को वीगन बिरयानी दान की थीइस बिरयानी को GoodDot की प्रो चाप से बनाया गया था और इसे alt foods’ के पेड़-पौधों से उत्पादित चॉक्लेट मिल्क के साथ परोसा गया था 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OfficialPETAIndia (@petaindia)

  1. राधिका मदान: मशहूर अभिनेत्री राधिका मदान PETA इंडिया के वीगन अभियान में पत्तागोभी से बनी पोशाक में फ़ोटो शूट कराकर लोगों को अपने जीवन में “एक नया फैसला लेने के लिए” और “वीगन जीवनशैली अपनाने” के लिए प्रेरित किया।

  1. डिनो मोरिया Bisleri Vedica और GQ India: Bisleri Vedica, GQ India, मशहूर अभिनेता एवं पशु प्रेमी डिनो मोरिया और PETA इंडिया ने साथ मिलकर लोगों को बेघर एवं ज़रूरतमंद कुत्तों और बिल्लियों को प्यार देने के लिए प्रोत्साहित किया।

  1. पार्वती थिरुवोथु: पुरस्कार विजेता भारतीय फिल्म अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु ने केरल के मंदिर को PETA इंडिया द्वारा उपहार में दिए गए सजीव दिखने वाले मशीनी हाथी के ‘नादयिरुथल’ का समर्थन किया। इसके इस्तेमाल से मंदिर में होने वाले समस्त आयोजनों को क्रूरता मुक्त तरीके से आयोजित किया जा सकेगा।

 

हम सभी को न केवल पशुओं बल्कि इस ग्रह के भी हित में दयालुतापूर्ण जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। हम साथ मिलकर, ऐसी दुनिया बना सकते हैं जहाँ हर जीवित, संवेदनशील प्राणी के साथ दया और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाए। आज ही PETA इंडिया की सदस्यता ग्रहण करके, पशुओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने हेतु अपना योगदान दें।