PETA इंडिया की शिकायत के बाद खड़गपुर वन प्रभाग ने कोबरा के साथ दुर्व्यवहार पर एक और पीओआर दर्ज की।
PETA इंडिया को एक पशु प्रेमी से एक वीडिओ मिला जिसमे “वन्य जीवन (संरक्षण) (डब्ल्यूपीए) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I” के तहत संरक्षित प्रजाति के मोनोक्लेड कोबरा (नाजा कौथिया) को ‘मनोरंजन करने वालों’ के एक समूह द्वारा अवैध रूप से कैद करके रखने, उसके साथ दुर्व्यवहार करने और शोषण करने के बारे में दिखाया गया था, PETA इंडिया ने पश्चिम बंगाल वन विभाग के खड़गपुर वन प्रभाग के सहयोग से तत्काल एक प्रारंभिक अपराध रिपोर्ट (पीओआर) दर्ज की। अधिकारी अपराधियों और उनके अवैध कब्जे में मौजूद कोबरा का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं।
PETA इंडिया को कई वीडियो मिले हैं, जिनमें कई लोग पश्चिम मेदिनीपुर के सायपुर गांव के सायपुर धुकुर्दा प्राइमरी स्कूल ग्राउंड में सार्वजनिक मनोरंजन के लिए कोबरा को कैद करके उनका शोषण करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में कलाकारों को मंच पर सांपों को संभालते और कोबरा को पकड़कर लोगों के बीच घूमते हुए दिखाया गया है। कथित दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ WPA, 1972 की धारा 9 और 48 के तहत POR दर्ज की गई थी। WPA, 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षित प्रजातियों के खिलाफ कोई भी अपराध कम से कम तीन साल की जेल की सजा है, जिसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है और कम से कम ₹25,000 का जुर्माना है।
सांपों को जंगल में स्वतंत्र रहना चाहिए। और जो लोग सांपों को पकड़ते हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं, उन्हें जेल जाना चाहिए। हम खड़गपुर डिवीजन के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर श्री मनीष कुमार यादव की सराहना करते हैं, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की और यह स्पष्ट संदेश दिया कि पशुओं के साथ क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। PETA इंडिया दयालु व्यक्तियों से आग्रह करता है कि वे सतर्क रहें और वन्यजीवों या अन्य पशुओं के साथ किसी भी क्रूरता की सूचना उचित अधिकारियों, जैसे पुलिस या वन विभाग को दें।
सांपों को उनके प्राकृतिक आवास से बाहर निकालकर सपेरों द्वारा WPA, 1972 की अवहेलना की जाती है। अक्सर हिंसक तरीके से उनके दांत खींचकर निकाले जाते हैं, उनके सिर को दर्दनाक तरीके से दबाकर उनकी विष ग्रंथियों को खाली कर दिया जाता है, और कई मामलों में, उनके मुंह को बंद करके सिल दिया जाता है, ताकि पानी या दूध डालने के लिए थोड़ी जगह छोड़ी जा सके। सांप जो “नृत्य” करते हैं, वह सपेरे की बिन से डरते हैं और उस से बचने के लिए सिर को दाएं बाएं करते हैं या डसते हैं। इस तरह से रखे गए सांप अक्सर धीरे-धीरे और दर्दनाक तरीके से मर जाते हैं।
