PETA इंडिया की शिकायत के बाद, परभणी में बेरहमी से कुत्ते की हत्या करने के मामले में एफआईआर दर्ज
समुदायिक कुत्ते को जमीन पर पीट-पीटकर मार डालने की भयानक घटना की सूचना मिलने पर, PETA इंडिया ने एक स्थानीय नागरिक और न्यू मोंढा पुलिस स्टेशन के सहयोग से तुरंत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करवायी।
यह घटना परभणी में महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC), परभणी औद्योगिक क्षेत्र में हुई। घटना के सीसीटीवी फुटेज और एक जागरूक स्थानीय नागरिक की शिकायत के आधार पर, न्यू मोंढा पुलिस स्टेशन ने कथित आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 325, 115(2), 324(4), 352, 351(2) और 351(3) तथा पशु क्रूरता निवारण (PCA) अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की। मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम अगले दिन किया गया। जांच अभी भी जारी है।
भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 325, किसी भी पशु को अपंग बनाने या मारने को संज्ञेय अपराध मानती है और इसके लिए पाँच वर्ष तक के कारावास, या जुर्माना, अथवा दोनों की सजा का प्रावधान करती है। पशु क्रूरता निवारण (PCA) अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(1) किसी भी पशु को विकृत करने अथवा मारने (सामुदायिक कुत्तों सहित) को संज्ञेय और दंडनीय अपराध बनाती है।
PETA इंडिया यह सुझाव देता है कि पशुओं पर अत्याचार करने वालों का मनोचिकित्सकीय परीक्षण (psychiatric evaluation) कराया जाए तथा उन्हें उचित परामर्श प्रदान दिया जाए। ऐसा इसलिए आवश्यक है क्योंकि पशुओं के प्रति क्रूरता करना किसी गहरी मानसिक या मनोवैज्ञानिक समस्या का स्पष्ट संकेत होता है, जो समय रहते ठीक न की जाए तो और गंभीर रूप ले सकता है। शोध बताते हैं कि पशुओं पर क्रूरता करने वाले लोग अक्सर बार-बार अपराध करने वाले अपराधी होते हैं, जो आगे चलकर अन्य पशुओं और मनुष्यों को भी नुकसान पहुँचाते हैं। फॉरेंसिक रिसर्च एंड क्रिमिनोलॉजी इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया, “जो लोग पशुओं पर क्रूरता करते हैं, उनमें हत्या, बलात्कार, लूट, हमला, उत्पीड़न, धमकी और नशीली दवाओं/मादक पदार्थों के दुरुपयोग जैसे अपराध करने की संभावना [तीन] गुना अधिक होती हैं।”
सभी की सुरक्षा के लिए, यह अत्यंत आवश्यक है कि जनता इस तरह की पशु क्रूरता की घटनाओं की पुलिस को सूचना दें
