इस्लाम में पशु अधिकार: PETA इंडिया का Instagram लाइव देखें

Posted on by Sudhakarrao Karnal

अगर आप जानना चाहते हैं कि इस्लाम जानवरों के अधिकारों के बारे में क्या कहता है, तो 3 जुलाई को शाम 6 बजे PETA इंडिया के Instagram लाइव से अवश्य जुड़ें।

इस Instagram लाइव को PETA इंडिया की एडवोकेसी एसोसिएट, मानवाधिकार प्रस्तावक और वीगन जीवनशैली जीने वाली फरहत उल ऐन द्वारा होस्ट किया जाएगा। इस बातचीत में उनके साथ रुबैना अली खान, मोहम्मद शाकिब और सना शेख भी शामिल होंगे। इनके द्वारा वीगन जीवनशैली अपनाने हेतु इच्छुक लोगों को क्रूरता-मुक्त ईद मनाने के अपने कुछ सुझाव दिए जाएंगे।

रुबैना अली खान एक सफल उद्यमी हैं जिनके द्वारा दो कुत्तों को गोद लिया गया है। उनके द्वारा Vego’s Plant Based Kitchen नामक एक वीगन फूड डिलिवरी रैस्टौरेंट की भी शुरुआत की गयी है।

मोहम्मद शाकिब जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्र हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाले वर्ल्डवाइड प्रोजेक्ट के संस्थापक हैं। वह नियमित रूप से देश भर के स्कूलों, विश्वविद्यालयों और गांवों में वीगन जीवनशैली और पर्यावरणवाद के बारे में बातचीत करते हैं।

सना शेख एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और पेशे से कंटेन्ट क्रिएटर होने के साथ-साथ  एक पशु अधिकार और LGBTQ कार्यकर्ता भी हैं। वह जीरो वेस्ट लाइफ चेंज भी करती हैं।

यह सभी प्रतिभागी जनता के प्रश्नों का उत्तर भी देंगे तो आप 3 जुलाई को शाम 6 बजे हमसे Instagram पर अवश्य जुड़ें!

क्या आप भी प्रेरित महसूस कर रहे हैं? आज ही हमारी वीगन/शाकाहारी स्टार्टर किट ऑर्डर करें।

वीगन स्टार्टर किट