‘विश्व जल दिवस’ से पहले PETA इंडिया के होर्डिंग्स ने नागरिकों से वीगन बनने का आग्रह किया

Posted on by Surjeet Singh

“मांस, अंडे और दूध के लिए पशुओं को पालने में दुनिया के एक-तिहाई मीठे पानी का उपयोग होता है। वीगन बनें।” यह संदेश जो संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित एक शोध पत्र के निष्कर्षों पर आधारित है, PETA इंडिया के एक होर्डिंग पर प्रदर्शित किया गया, जो हाल ही में विश्व जल दिवस से पहले भोपाल, कोच्चि, चंडीगढ़, और मुंबई शहरों में लगाया गया। यह संदेश एक महत्वपूर्ण समय पर दिया जा रहा है क्योंकि भोपाल और कोच्चि को गंभीर जल संकट और गिरते हुए भूजल स्तर का सामना कर रहा है।

खेती में उगाई जाने वाली उन फसलों को सिंचाई करने से लेकर, जिन्हें पाले जाने वाले पशु खाते हैं, हर वर्ष अरबों पशुओं को पीने का पानी उपलब्ध कराने तक, और खेतों, ट्रकों तथा बूचड़खानों की गंदगी को साफ करने तक यह पशुपालन वैश्विक जल संसाधनों पर भारी दबाव डालता है। वॉटर फुटप्रिंट नेटवर्क के अनुसार, 1 किलोग्राम सब्जियाँ उगाने में केवल 322 लीटर पानी लगता है जबकि 1 किलोग्राम गाय का दूध उत्पादन करने में 1020 लीटर, 1 किलोग्राम अंडे उत्पादन करने में 3265 लीटर, और 1 किलोग्राम गोमांस उत्पादन करने में 15,415 लीटर पानी की आवश्यकता होती है।

मांस, अंडा और डेयरी उद्योग दुनिया की एक-तिहाई कृषि भूमि का भी उपयोग करते हैं, जिसका उपयोग भूखे मनुष्यों के लिए भोजन उगाने में किया जा सकता है, लेकिन इसके बजाय इसे उन फसलों के लिए समर्पित किया जाता है जो उन पशुओं को खिलाई जाती हैं जिन्हें जानबूझकर उपयोग और वध के लिए पाला जाता है। कुछ अनुमानों के अनुसार, पशुपालन दुनिया की समस्त परिवहन प्रणालियों के संयुक्त उत्सर्जन से भी अधिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है।

अपने ग्रह को बचाने के लिए माँस का त्याग करें