अभिनेत्री अदा शर्मा ने PETA इंडिया द्वारा रेसक्यू की गयी मुर्गियों के लिए आयोजित “क्रिसमस लंच” की मेज़बानी की

Posted on by PETA

PETA इंडिया ने मशहूर फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा की मदद से क्रिसमस से पहले मुर्गियों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। PETA इंडिया ने हाल ही में कुछ मुर्गियों को मरने से बचाया था, लेकिन अपने नए घर (सेंक्चुरी) जाने से पहले इन मुर्गियों के लिए एक विशेष पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें इन्हें इनके मनपसंद व्यंजन परोसे गए जैसे मक्की के दाने, फल, आदि और खाने की मेज़ को क्रिसमस की सजावट से सजाया गया।

एक अनुमान के अनुसार भारत में हर घंटे लगभग 10 लाख मुर्गियों को मौत के घाट उतारा जाता है। PETA इंडिया की जांच वीडियो “Glass Walls” में इस घिनौने तथ्य का पर्दाफाश किया गया है कि इन मुर्गियों को उनकी सचेत अवस्था में रहते हुए तेज़ धारदार हथियार से उनका आधा गला काट कर उन्हे तड़फ तड़फ कर छटपटाते हुए मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। इन मुर्गियों को भीड़ भरे गंदे शेडों में ख़तरनाक दवाईयाँ देकर अप्राकृतिक ढंग से इतना बड़ा किया जाता हैं कि कई बार अपने खुद के वज़न के कारण इनकी मृत्यु हो जाती है। लगभग 6 माह का हो जाने पर, इन्हें गाड़ियों में ठूस-ठूसकर बूचड़खानों तक लेकर जाया जाता है जहां इनके गलों को कम धार वाले चाकूओं से चीरा जाता है।

लंबे समय से PETA इंडिया की समर्थक रही अदा शर्मा पहले भी PETA इंडिया के “भोजन के लिए प्रयोग होने वाले जानवरों की संवेदनाओं” से आम लोगों को जागरूक करने हेतु और मुंबई में “घोड़ागाड़ियों पर लगाम” लगाने हेतु अभियानों का हिस्सा रही है। उन्होंने खुद को प्रतीकात्मक ढंग से पिंजरे में कैद करके सबसे पक्षियों की स्वतंत्रता की गुहार भी लगाई थी और वह समूह की पहली वीगन फ़ैशन लूकबूक का भी हिस्सा थी।

अपनी मुफ्त वीगन स्टार्टर किट आज ही ऑर्डर करें