वीगन जीवनशैली अपनाकर इस ‘वेलेंटाइन्स डे’ को ख़ास बनाने के 5 प्रमुख कारण

Posted on by PETA

‘वैलेंटाइन डे’ बहुत पास है और इसी के चलते हर तरफ लाल एवं गुलाबी रंग छाया हुआ है। यह सभी के लिए प्रेम का संकेत होने के साथ-साथ हमें अपनी सेहत और दिल का ख़्याल रखने की याद भी दिलाता हैं और स्वस्थ वीगन जीवनशैली अपनाकर फल, सब्जियाँ, दालें और अन्य स्वादिष्ट भोजन सामग्री ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित करता हैं। तो इस वेलेंटाइन डे वीगन जीवनशैली अपनाकर अपनी भावनात्मक एवं शारीरिक सेहत में सुधार लायें।

वीगन जीवनशैली अपनाने के कारण:

वीगन लोग मांसाहारियों से अधिक संवेदनशील होते हैं

शोधकर्ताओं ने पाया है कि वीगन जीवनशैली अपनाने वाले लोग मांसाहारियों की तुलना में अधिक संवेदनशील होते हैं। इसलिए माना जाता हैं कि वीगन लोगों की अधिक दिलचस्प रोमांटिक पार्टनर बनने की संभावना होती है। यही कारण है कि वर्तमान में अधिक से अधिक लोग वीगन जीवनशैली अपनाकर हर वर्ष 200 से अधिक जानवरों की जान बचा रहे हैं।  इन जानवरों में डेयरी फार्मों में पाले जाने वाली गायें भी शामिल हैं जिनके बछड़ों को जन्म के साथ ही अपनी माँ से अलग कर दिया जाता है, ताकि उनके हिस्से के दूध को मानव उपभोग के लिए बेचा जा सके।

वीगन लोग बहुत मज़बूत होते हैं

एथलीट, कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और कई अन्य हैल्थ इंफ्लुएंसर दुनिया के सामने बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं कि वर्तमान परिवेश में वीगन खाद्य पदार्थ खाकर भी सेहत बनाई जा सकती है और इस जीवनशैली को अपनाने से कई सकारात्मक शारीरिक एवं मानसिक बदलाव अनुभव किए जा सकते हैं।

वीगन लोग बेहतरीन प्रेमी होते हैं

मांस हमारे अंगों में जाने वाली धमनियों को बंद कर देता है, जो हृदय रोग और इरेक्टाइल डिसफंक्शन का प्रारंभिक संकेत होने के साथ-साथ जीवन के लिए बड़ा ख़तरा है। यह बेहद आश्चर्यजनक तथ्य है कि ख़ास शाकाहारियों एवं वीगन लोगों के लिए बनाए गए Veggly नामक एक डेटिंग ऐप द्वारा 5,000 व्यक्तियों पर किए गए एक सर्वेक्षण में 67% वीगन लोगों ने माना कि पशु-व्युत्पन्न खाद्य पदार्थों का सेवन करने से उन्होंने यौन प्रदर्शन और आनंद में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव किया।

वीगन लोग दुनिया से भूखमरी समाप्त करने में योगदान देते हैं

भोजन के लिए पशुओं को पालना हद दर्जे की मूर्खता है। उनको खिलाए जाने वाले चारे की अंश मात्र कैलोरिज ही मांस के रूप में हमें वापस मिलती हैं। अगर हम इतनी बड़ी मात्रा में पशु पालन/प्रजनन बंद कर इंसानों का पेट भरने के लिए फसलें उगाना शुरू कर दें, तो हम इस दुनिया के हर इंसान को स्वस्थ और सस्ता  वीगन भोजन आसानी से उपलब्ध सकते हैं।

वीगन लोग पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते हैं

Nature नामक एक पत्रिका द्वारा किए गए शोध के अनुसार, अगर पूरा विश्व मुख्यतः पेड़-पौधों पर आधारित भोजनशैली अपना लें तो भोजन तंत्र से होने वाले ग्रीनहाउस-गैस उत्सर्जन को आधा किया जा सकता है। वीगन जीवनशैली अपनाने वाला हर व्यक्ति अपने कार्बन फुटप्रिंट को 73% तक कम कर सकता हैं और हर वर्ष 200 जानवरों की जान बचा सकता हैं।

वीगन लोगों के हृदय सबसे बड़े होते हैं। वह न केवल अपने साथी बल्कि इस ग्रह और अपने स्वयं की सेहत के साथ भी बेहद समझदारी दिखाते हैं। इस ख़ास मौके पर वीगन जीवनशैली अपनाने का निर्णय लें।

इस ‘वैलेंटाइन डे’ वीगन जीवनशैली अपनाकर पशुओं की सुरक्षा में अपना योगदान दें