मुंबई में AI इनोवेशन कॉन्फ्रेंस के बाहर PETA इंडिया का होर्डिंग: पर्यावरण के लिए AI से भी बड़ा खतरा है मांस का उत्पादन

Posted on by Surjeet Singh

मुंबई में 20-21 नवंबर को भारत AI इनोवेशन कॉन्फ्रेंस एंड एग्ज़िबिशन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में, जब AI से जुड़ी तकनीक और उसके लिए इस्तेमाल होने वाले संसाधनों के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, तब इस कॉन्फ्रेंस के बाहर लगाया गया PETA इंडिया का नया होर्डिंग एक अहम संदेश दे रहा है। विश्व वीगन माह (नवंबर) के दौरान शुरू की गई इस मुहिम के तहत होर्डिंग पर लिखा है: “पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा संसाधन संकट AI नहीं, बल्कि मांस का उत्पादन है। कृपया वीगन बनें।”

बेंगलुरु में सबसे पहले शुरू की गई इस मुहिम को अब उन भारतीय शहरों तक पहुंचाया जा रहा है, जहां AI से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यह अभियान ऐसे समय में आया है, जब भारत में पशु कल्याण, पर्यावरण और स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच वीगन (मांस और डेयरी उत्पादों से मुक्त) खान-पान में लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। खासकर Gen Z के बीच इसका चलन बढ़ रहा है। वैश्विक मार्केट रिसर्च कंपनी इप्सोस (Ipsos) और प्लांट बेस्ड फूड्स इंडस्ट्री एसोसिएशन (PBFIA) के एक शोध के अनुसार, भारत का वीगन खाद्य उद्योग 2034 तक 5,500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। शोध में यह भी सामने आया कि सर्वे में शामिल Gen Z के 78% उपभोक्ताओं का मानना है कि वीगन आहार अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, 75% का मानना है कि वीगन खाद्य पदार्थों से पर्यावरण पर पड़ने वाला असर कम होता है और 69% का मानना है कि वीगन आहार पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने में मदद करता है।

पानी की खपत के आंकड़ों में भी बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलता है। एक वैश्विक शोध, जिसकी विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई है, के अनुसार पशु-आधारित खाद्य पदार्थों के उत्पादन में हर साल लगभग 566 अरब घन मीटर पानी का इस्तेमाल होता है। यह 2027 तक AI से जुड़ी गतिविधियों में अनुमानित अधिकतम 6.6 अरब घन मीटर सालाना पानी की खपत से 85 गुना से भी अधिक है। पशु-आधारित खाद्य उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले पानी में से लगभग 513 अरब घन मीटर पानी पशुओं के चारे की फसलें उगाने में सिंचाई के लिए, 40 अरब घन मीटर पशुओं को पीने के लिए और 13 अरब घन मीटर पशुपालन से जुड़ी सुविधाओं में इस्तेमाल होता है।

PETA इंडिया का यह होर्डिंग जागतिक व्यापार केंद्र बस स्टॉप, कफ परेड, गणेश मूर्ति नगर, मुंबई, महाराष्ट्र – 400005 पर लगाया गया है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जलवायु संकट के सबसे गंभीर प्रभावों से निपटने के लिए दुनियाभर में वीगन खान-पान अपनाना बेहद ज़रूरी है। पशुपालन से इंसानी गतिविधियों के कारण होने वाले कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग पांचवां हिस्सा होता है। भारत की गायों और भैंसों से ही दुनिया के कुल पशुपालन-संबंधी उत्सर्जन का 14% हिस्सा निकलता है, जिसका मुख्य कारण मीथेन गैस है। शोध बताते हैं कि वीगन बनने से किसी व्यक्ति के खान-पान से जुड़े कार्बन फुटप्रिंट में 73% तक की कमी आ सकती है। इस तरह, पर्यावरण पर अपने व्यक्तिगत प्रभाव को कम करने के लिए वीगन बनना सबसे प्रभावी कदमों में से एक है।

चौथी शताब्दी ईसा पूर्व से ही भारत ने मांस-मुक्त खान-पान के ज़रिए दुनिया को पशुओं और पर्यावरण के प्रति दयालु बनने की राह दिखाई है। आज भारत में दुनिया की सबसे बड़ी मांस-मुक्त आबादी रहती है और लगभग 10% भारतीय खुद को वीगन मानते हैं। वीगन बनने वाला हर व्यक्ति हर साल लगभग 200 पशुओं को पीड़ा और शोषण से बचाता है। इससे उसका कार्बन फुटप्रिंट काफी कम होता है और हृदय रोग, डायबिटीज़ तथा कुछ प्रकार के कैंसर होने का जोखिम भी घटता है।

आज ही वीगन भोजन से शुरू करें!