वर्ष 2026 के सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी चुनने में PETA इंडिया की मदद करें
श्रद्धा कपूर की खूबसूरती और साई पल्लवी की दिलकश अदाओं से लेकर शाहिद कपूर की शानदार फिटनेस और कार्तिक आर्यन के दयालु खान-पान के विकल्पों तक, यह साफ है कि इन संवेदनशील फिल्मी सितारों को PETA इंडिया की सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी प्रतियोगिता में शामिल क्यों किया गया है। इनमें से किसी को भी चुनें, आप गलत नहीं होंगे: इनमें खूबसूरती, प्रतिभा और स्टाइल तो है ही, लेकिन सबसे खास बात यह है कि इनके दिल में करुणा है, क्योंकि इन्होंने मांस खाना छोड़ने का संवेदनशील फैसला लिया है।
हर साल, अधिक से अधिक सेलिब्रिटी पशुओं माँस खाना छोड़ने का फैसला कर रहे हैं। ऐसा करके वे संवेदनशील जीवों की जान बचा रहे हैं, अपने प्रशंसकों के सामने स्वस्थ जीवनशैली की मिसाल पेश कर रहे हैं और पर्यावरण की रक्षा में मदद कर रहे हैं। इस लिहाज से वे सभी विजेता हैं। लेकिन हम यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि इनमें से सबसे खूबसूरत कौन है, तो क्या यह चुनाव करने में आप हमारी मदद करेंगे?