गोद लेने का अवसर! अभिनेत्री रवीना टंडन द्वारा बचाई गई एक महीने की नन्ही बिल्ली को चाहिए हमेशा के लिए प्यार भरा घर। क्या आप उसे अपनाएंगे?
मुंबई की सड़कों से एक महीने की मादा बिल्ली के बच्चे को PETA इंडिया की मानद निदेशक और अभिनेत्री रवीना टंडन ने बचाया। अब यह नन्ही बच्ची अपने जीवन की नई शुरुआत करने और एक प्यार भरे स्थायी परिवार का हिस्सा बनने के लिए तैयार है।
रवीना टंडन ने समय रहते उसकी मदद की और यह सुनिश्चित किया कि उसे वह गर्माहट, पोषण और देखभाल मिले जिसकी उसे सख्त जरूरत थी। बाद में उन्होंने उसके लिए एक स्थायी और स्नेहपूर्ण घर खोजने के लिए PETA इंडिया से संपर्क किया।
वर्तमान में यह चंचल बिल्ली का बच्चा PETA इंडिया की देखरेख में है और स्वस्थ रूप से पल बढ़ रही है। उचित भोजन, आराम और नियमित देखभाल के कारण वह पहले से अधिक स्वस्थ, चंचल और ऊर्जावान हो गई है। उसकी शरारतें और प्यारा स्वभाव आसपास के लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं।
यह मादा बिल्ली का बच्चा अभी एक महीने की है। उचित आयु होने पर उसे आवश्यक टीके लगाए जाएंगे। PETA इंडिया उसकी नसबंदी और भविष्य के टीकाकरण का पूरा खर्च वहन करेगा। साथ ही, मुंबई से सड़क मार्ग की दूरी या एक दिन की ट्रेन यात्रा के भीतर किसी भी स्थान तक उसे निःशुल्क पहुँचाने में भी सहायता करेगा।
कृपया पशुओं को खरीदें नहीं, बेघर और जरुरतमन्द पशुओं को गोद लें! किसी बचाए गए पशु को नया जीवन देने का अवसर चुनें। गोद लिया गया पशु आपके घर को निस्वार्थ प्रेम, स्नेह और खुशियों से भर सकता है। यदि आप अपने घर और दिल में इस प्यारे से बच्चे जगह देना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें, हमें आपसे सुनकर खुशी होगी।
गोद लेने में रुचि है? कृपया हमें [email protected] पर ईमेल से या फिर 9324938170 पर कॉल करके संपर्क करें।
संकल्प करें कि आप पशुओं को सिर्फ गोद लेंगे, खरीदेंगे नहीं
