खुशखबरी ! Oreo निर्माता ने PETA संस्थाओं के प्रयास के बाद पशुओं पर किए जाने वाले प्रयोगों के लिए ग्रांट देना (वित्तपोषण) बंद कर दिया

Posted on by Surjeet Singh

PETA यूएस के एक अभियान, जिसे 63,000 समर्थकों की कार्रवाई और PETA इंडिया सहित अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के पत्रों ने मजबूती दी, ने Oreo निर्माता Mondelēz International को अपनी पशुओं पर परीक्षण नीति में बदलाव करने के लिए प्रेरित किया। पहले यह नीति पशुओं पर कई भयानक और घातक प्रयोगों की अनुमति देती थी, जिसमें चूहों को मानव मल, रसायन और कांच की गोलियां खाने के लिए मजबूर करना और फिर उन्हें दरनाक तरीके से मारकर उनका विच्छेदन करना शामिल था।

PETA यूएस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद, यह वैश्विक स्नैक निर्माता जो Ritz और Triscuit क्रैकर भी बनाता है, ने घोषणा की कि वह अब पहुओं पर “पोषण विज्ञान” संबंधी प्रयोग नहीं करेगा, जो कानून द्वारा आवश्यक नहीं हैं और ना ही यह परीक्षण उत्पादों की सुरक्षा या अनुमोदन पर कोई असर नहीं डालते।

नई नीति केवल उत्पादों या सामग्रियों पर किए जाने वाले परीक्षणों तक सीमित नहीं है। यह सभी प्रकार के पशुओं पर किए जाने वाले परीक्षणों पर लागू होती है।

Credit: PETA

पिछले वर्ष, PETA यूएस ने Mondelēz में स्टॉक खरीदा, जिससे उन्हें वार्षिक शेयरधारक बैठक में सीधे अधिकारियों से सवाल पूछने और कंपनी की पशुओं पर परीक्षण नीतियों में पारदर्शिता की मांग करने वाला PETA यूएस समर्थित शेयरधारक प्रस्ताव दायर करने का अवसर मिला। PETA यूएस ने एक हैलोवीन-थीम वाला वायरल वीडियो भी जारी किया, CEO की सार्वजनिक उपस्थिति के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए, और दशकों हजारों समर्थकों का समर्थन जुटाया, जिससे Mondelēz नेतृत्व के साथ बैठकें सुनिश्चित की जा सकीं।

चूहे सहानुभूतिपूर्ण और परिवार-केंद्रित जीव होते हैं, जो दूसरों को बचाने के लिए खुद को खतरे में डाल सकते हैं। नर चूहे अपने साथी को प्रेम गीतों के जरिए लुभाते हैं, और नन्हें चूहे गुदगुदी करने पर हंसते हैं। दोनों ही जटिल, अनोखे और सामाजिक प्राणी हैं, जिनमें भावनाओं को अनुभव करने की क्षमता होती है और जो अपने मानव संरक्षकों से जुड़ सकते हैं, और हम उन्हें जितना प्यार देते हैं वह भी बदले में हमें उतना ही प्रेम देते हैं।

हमारे कार्यों का समर्थन करें