मुर्गीपालन व्यवसाय में चूज़ों की क्रूर एवं गैरकानूनी हत्याओं पर राजस्थान की सख्त कार्यवाही की पहल

तत्काल प्रकाशन हेतु:
23 June 2020

संपर्क:
Hiraj Laljani – [email protected]

Sachin Bangera – [email protected]

PETA इंडिया की शिकायत पर राज्य पशुपालन विभाग ने आदेश जारी किया

जयपुर –पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया से शिकायत मिलने पर कि राजस्थान राज्य में मुर्गी पालन केन्द्रों द्वारा अनचाहे नर चूज़ों की बेरहम व गैरकानूनी तरीकों से हत्याएँ की जा रही हैं, राजस्थान पशुपालन विभाग के उप निदेशक ने तत्काल आदेश जारी कर इस तरह के गैरकानूनी कृत्य जो कि “पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960” का उलंघन करते हैं, पर रोक लगवाने के कार्यवाही की है। उन्होने ज़िला पशुपालन विभाग अधिकारियों को को नर चूजों की बेरहम हत्याओं को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं और साथ ही साथ भारत के जीव जन्तु कल्याण बोर्ड (AWBI) तथा लॉ कमीशन ऑफ इंडिया (LCI) द्वारा मान्य की गयी तकनीकों का उपयोग करने का भी निर्देश दिया है। मांस एवं अंडा उद्योग में आमतौर पर, नर चूज़ों को, और अन्य कमजोर चूज़ों  को, पीसकर, कुचलकर, जलाकर, डुबाकर मारा जाता है या कभी उन्हें मछलियों का भोजन बना दिया जाता है।

उप निदेशक द्वारा दिये गए निर्देश की एक कॉपी यहाँ देख सकते हैं।

PETA इंडिया ने अपनी अपील में राज्य सरकार से कहा है कि अनचाहे चूज़ों को मारने के यह क्रूर तरीके जाहिर तौर पर “पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960” की धारा 11 (1) (L) का उलंघन करते हैं। PETA समूह ने अनुरोध किया है कि पशुपालन विभाग राज्य के मुर्गीपालन केन्द्रों द्वारा की जा रही चूजों की क्रूर हत्याओं पर रोक लगवाए तथा अंडा उद्योग को इस हेतु OVO तकनीक (जब उपलब्ध हो) इस्तेमाल करने को कहे। यह नई तकनीक है, जो विदेशों में विकसित की गई और जल्द ही व्यावसायिक रूप से यहाँ भी उपलब्ध होगी, इस तकनीक के माध्यम से शुरुआती चरण में ही नर भ्रूण की जाँच के जा सकेगी व जन्मे हुए चूज़ों की क्रूर मौत न हो इस हेतु निर्णय लिया जा सकेगा।

भारत में चूज़ों  की क्रूर हत्याओं पर तैयार एक रिपोर्ट, वीडियो फुटेज और तस्वीरें यहां देखी और डाउनलोड की जा सकती हैं। 

PETA इंडिया के CEO एवं पशु चिकित्सक डॉ. मणिलाल वलियाते कहते हैं “अनगिनत नर चूज़ों की क्रूर हत्याएँ इसलिए होती है क्यूंकि वह अंडे नहीं दे सकते और अंडा व्यवसायिकों को इनसे कोई मुनाफ़ा नहीं मिलता। यह क्रूर प्रथा रुकनी चाहिए। हम राजस्थान सरकार का धन्यवाद अदा करते हैं कि उन्होने मुर्गीपालन उद्योग द्वारा अनचाहे चूज़ों की अवैध हत्याओं पर रोक लगाने हेतु कार्यवाही की है। जो लोग भी इन चूजों की हत्याओं से आहात हैं हम उन सभी से अनुरोध करते हैं की वो इनकी मदद करें व वीगन जीवनशैली अपनाएं।“

पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय द्वारा बेसिक पशुपालन पर जारी 2019 रिपोर्ट के अनुसार अंडा उत्पादक राज्यों में राजस्थान का नाम बहुत आगे है। इसलिए यह जरूरी है की जब भी लिंग निर्धारण हेतु OYO तकनीक उपलब्ध हो उसे तत्काल रूप से यहाँ लागू किया जाये।

इससे पूर्व PETA इंडिया के अनुरोध पर आंध्र प्रदेश, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभागों ने राज्यों में अनचाहे नर चूज़ों की क्रूर एवं गैरकानूनी हत्याओं को रोकने हेतु आदेश जारी कर इस पर तत्काल रोक लगाने एवं इस हेतु भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड तथा लॉ कमिशन ऑफ इंडिया द्वारा मान्य तकनीकों को अपनाने हेतु निर्देशित किया है।

जर्मनी ने लिंग निर्धारण तकनीक हेतु  € 5 मिलियन (40 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। इसके साथ साथ फ्रांस एवं स्विट्जरलैंड ने अपने देशों में जीवित नर चूज़ों की प्रचलित क्रूर हत्याओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाए हैं।

PETA इंडिया जो इस सिद्धांत में विश्वास रखता है कि “जानवर हमारा भोजन बनने के लिए नहीं हैं”। PETA इंडिया प्रजातिवाद का विरोध करता है क्यूंकि प्रजातिवाद एक ऐसी मानसिक्ता है जो यह दर्शाती है कि मनुष्य इस दुनिया में बाकी अन्य प्रजातियों से बड़ा है व दूसरी प्रजातियों का शोषण कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाईट PETAIndia.com पर जाएं।

#