ज़ीनत अमान और जैकी श्रॉफ को PETA इंडिया की ओर से वर्ष 2023 के सबसे सुंदर शाकाहारी के पुरस्कार से नवाज़ा गया

For Immediate Release:

19 December 2023

Contact: 

Hiraj Laljani; [email protected] 

Sanskriti Bansore; [email protected] 

मुंबई – PETA इंडिया की ओर से वर्ष 2023 के सबसे सुंदर शाकाहारी पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है और इस वर्ष पशुओं के हित में आवाज़ उठाने के लिए ज़ीनत अमान और जैकी श्रॉफ को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाज़ा जा रहा है।

इस वर्ष, वरिष्ठ अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने अपने प्रशंसकों को सचेत करते हुए कहा, “किसी भी ऐसी ऑनलाइन सामग्री को बढ़ावा न दें जिसमें बंदी वन्यजीवों का पालतू जानवर या प्रदर्शन हेतु प्रयोग किया गया हो।” उन्होंने लिली नाम के एक सामुदायिक कुत्ते को पालने और फिर गोद लेने की अपनी कहानी भी साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि “भारत में अधिकांश बेघर कुत्ते क्रूरता, भूख और उपेक्षा का जीवन जीते हैं”। जाने-माने पर्यावरण-संरक्षण समर्थक जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर सामुदायिक कुत्तों के साथ एक वीडियो को साझा करते हुए, अपनी भावना को व्यक्त करते हुए अपने फॉलोअर्स को बताया, “आप प्यार खरीद नहीं सकते लेकिन आप इसे रेस्कयू कर सकते हैं!” इन दोनों हस्तियों ने शाकाहारी भोजन के प्रति अपने प्यार को कई बार साझा किया है।

PETA इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सेलेब्रिटी एंड पब्लिक रिलेशन्स सचिन बंगेरा ने कहा, “मुर्गियों और कुत्तों जैसे जानवरों को जीनत अमान और जैकी श्रॉफ से बेहद प्यार, करुणा और संरक्षण मिलता है। PETA इंडिया इन संवेदनशील हस्तियों का सम्मान करके समाज को यह संदेश देना चाहता है कि जानवरों के प्रति दया सभी गुणों में सबसे सुंदर गुण है।”

आज के मांस, अंडा और डेयरी उद्योगों में भारी संख्या में पशुओं को बड़े-बड़े गोदामों में गंभीर कैद में पाला जाता है। जैसा कि PETA इंडिया ने अपने “Glass Walls” नामक वीडियो के द्वारा खुलासा किया है कि भोजन के लिए मारी जाने वाली मुर्गियों की हत्या करने से पहले उनके साथ कितनी क्रूरता की जाती है, उन्हें उल्टा लटकाया जाता है। गायों एवं भैंसों को इतनी अधिक संख्या में गाड़ियों में ठूस ठूस कर बूचडखानों में भेजा जाता है कि परिवहन के दौरान और बूचड़खानों तक पहुँचने से पहले रास्ते में ही उनकी हड्डियाँ टूट जाती हैं। भोजन के लिए मारे जाने वाले सूअरों के दिल में छुरा घोंप दिया जाता है। मछलियों को समुद्र से निकाल कर नौकाओं के डेक पर फेंक दिया जाता है जहां पानी के अभाव में वह घुट घुट कर मर जाती हैं।

पेड़-पौधों से मिलने वाला भोजन कैंसर, मधुमेह, मोटापा एवं हृदय रोग से पीड़ित होने के जोखिम को कम करने में सहायक है व साथ ही साथ ग्रीनहाऊस गैस उत्सर्जन को कम करके जलवायु परिवर्तन के गंभीर खतरों से लड़ने में मदद करता है और भविष्य में होने वाली महामारियों को भी रोक सकता है। COVID -19, सार्स, स्वाइन फ्लू एवं बर्ड फ्लू जैसी भीषण महामरियाँ होने का कारण भी मांस के लिए पाले जाने वाले जानवरों की मास मंडियों को माना गया है।

वर्ष 2020 तक इस पुरस्कार का शीर्षक हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी पुरस्कार था और इसके विजेताओं की सूची में जॉन अब्राहम, फातिमा सना शेख, राजकुमार राव, आलिया भट्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर, सुनील छेत्री, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल, शाहिद कपूर, रेखा, और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

#