टीवीके नेता और अभिनेता विजय से अपील: चुनाव प्रचार में पशुओं का उपयोग बंद करें और रंगे गए पक्षियों को PETA इंडिया को सौंपें

For Immediate Release:

24 April 2026

Contact:

संस्कृति बंसोरे 9167937382; [email protected]

विक्रम चंद्रवंशी 7428395762; [email protected]

चेन्नई- हालिया मीडिया रिपोर्टों और ऐसे वीडियो जिनमें तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के चुनावी प्रचार के दौरान डव कबूतर जैसे दिखने वाले सफेद पक्षी पार्टी के रंगों से रंगकर छोड़े जाते दिख रहे हैं, पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया (PETA इंडिया) ने अभिनेता और TVK नेता श्री सी. जोसेफ विजय को पत्र लिखकर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है।

पत्र की कॉपी मांगे जाने पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

अपने पत्र में, PETA इंडिया ने उल्लेख किया है कि भारत के चुनाव आयोग की 19 सितंबर 2012 की परामर्शिका में स्पष्ट रूप से राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे चुनाव प्रचार में किसी भी प्रकार से पशुओं का उपयोग न करें और पशु संरक्षण कानूनों तथा आचार संहिता का पालन करें।

PETA इंडिया के सीनियर पॉलिसी एण्ड लीगल एडवाईजर विक्रम चंद्रवंशी ने कहा- “पशु किसी भी राजनीतिक पक्ष का समर्थन नहीं करते और उनका कल्याण अक्सर हमारी करुणा और दया पर निर्भर होता है। जीवित पक्षियों को रंगना और प्रचार में उपयोग करना उन्हें भयभीत, घायल, बीमार या उससे भी बदतर स्थिति में पहुँचा सकता है।”

डव (सफेद कबूतर) अत्यंत संवेदनशील पक्षी होते हैं, और उन्हें पकड़ना, रंगना, बंद रखना तथा शोर-शराबे और भीड़भाड़ वाले वातावरण में छोड़ना उन्हें गंभीर तनाव, चोट और  विषैले पदार्थों के संपर्क का खतरा उन्हें लंबे समय तक हानि पहुँचा सकता है। PETA इंडिया ने यह भी रेखांकित किया है कि ऐसे कृत्य पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत प्रतिबंधित हैं, जिसमें यह वैधानिक दायित्व शामिल है कि पशुओं को अनावश्यक दर्द या पीड़ा न दी जाए।

PETA इंडिया ने TVK नेता विजय से अनुरोध किया है कि उनके पास मौजूद किसी भी शेष पक्षियों को तुरंत PETA इंडिया को उचित देखभाल और पुनर्वास के लिए सौंप दिया जाए, और साथ ही पार्टी में पशुओं के किसी भी उपयोग के खिलाफ स्पष्ट नीति अपनाई जाए।

PETA इंडिया जो इस सिद्धांत के तहत काम करता है कि “पशु हमारे मनोरंजन या किसी भी अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार के लिए नहीं हैं”, प्रजातिवाद (जाति के आधार पर होने वाला भेदभाव) का विरोध करता है, जो मनुष्यों की स्वयं को सर्वोच्च मानने वाली सोच है। PETA इंडिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया PETAIndia.com पर जाएँ या समूह को X, Facebook या Instagram पर फॉलो करें।

#