PETA की अपील के बाद उड़ीसा माता सूअरों को कैद में रखने वाले पिंजरों के खिलाफ़ सर्क्युलर ज़ारी करने वाला 21 वां राज्य बना

For Immediate Release:

11 May 2023

Contact:

Hiraj Laljani; [email protected]

Farhat Ul Ain; [email protected]

कटक – पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया द्वारा उड़ीसा सरकार से माता सूअरों को कैद में रखने वाले पिंजरों के निर्माण, बिक्री एवं उपयोग पर रोक लगाने से संबंधित अपील के परिणामस्वरूप उड़ीसा के राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड ने एक आदेश जारी करके राज्य के मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र के सूअर फार्मों में प्रतिबंधित क्रेटों का उपयोग न किया जाए। इस आदेश के अनुसार, इन क्रेटों का उपयोग करने वाले किसी भी सुअर फार्म के खिलाफ पशुपालन और पशु चिकित्सकीय सेवाओं के निदेशक सह राज्य पशु कल्याण बोर्ड, ओडिशा सरकार के सदस्य सचिव को प्रस्तुत की गई कार्रवाई रिपोर्ट के माध्यम से दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस सर्क्युलर में, “पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960” की धारा 11(1)(e) का उल्लेख किया गया जिसके अंतर्गत किसी भी जानवर को जेस्टेशन और फेरोइंग क्रेट की तरह ऐसे तंग पिंजरों में कैद रखना जिनमे वह सही से हिल डुल तक न सके, वह अवैध है।

राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड, ओडिशा सरकार के संयुक्त निदेशक से PETA द्वारा हाल ही में प्राप्त परिपत्र की प्रति मांगे जाने पर उपलब्ध कराई जाएगी। 

पशुओं को इस प्रकार से कैद करना अवैध है और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय शूकर अनुसंधान केंद्र द्वारा सुअरों के संबंध में जेस्टेशन एवं फेरोइंग क्रेट को अवैध घोषित किया गया है जिसका इस सर्कुलर में भी उल्लेख किया गया है। उड़ीसा, अब यह उन इक्कीस राज्यों की श्रेणी में शामिल है जिनके द्वारा सूअरों को लोहे के पिंजरों में कैद करने के खिलाफ़ निर्देश ज़ारी किया गया है। सर्कुलर जारी करने वाले अन्य राज्यों में आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

PETA इंडिया की एडवोकेसी ऑफिसर फरहात उल ऐन कहती हैं, “PETA इंडिया अनगिनत सूअरों के हक में खड़े होने और उन्हें इस प्रकार की क्रूर कैद से बचाने के लिए उड़ीसा सरकार की सराहना करता है। सूअर माताएँ बुद्धिमान और सुरक्षात्मक होती हैं जो आज़ाद होने पर अपने बच्चों के साथ एक बंधन का निर्माण करती है। उन्हें इस प्रकार के तंग पिंजरों में कैद होकर और जबरन अपने बच्चों से अलग होकर बहुत दुख और पीड़ा का सामना करना पड़ता है। सूअरों को तंग गाड़ियों में भरकर बूचड़खानों तक परिवाहित किया जाता है, जहां उन्हें अक्सर सिर पर हथौड़ा मारकर और सीने में छुरा घोंपकर मौत के घाट उतार दिया जाता है। PETA इंडिया सभी को स्मरण कराता है कि सुअर के मांस का त्याग करके, उनके शोषण को रोका जा सकता है, क्योंकि इस प्रकार के क्रेट सुअर पालन उद्योग की क्रूरता का केवल एक पक्ष है।“

जेस्टेशन क्रेट (गर्भवती सुअर को जकड़ने का तंग पिंजरा) जो केवल सुअरों की माप के होते हैं, इनका फर्श पक्का या कंक्रीट का बना होता है, इसमे जानवरों को करवट बदलने या खड़े होने अत्यधिक काष्ठ होता है। जेस्टेशन क्रेट का इस्तेमाल गर्भवती सुअरों को एक जगह रोके रखने के लिए किया जाता है, बच्चों को जन्म देने के लिए फेरोइंग क्रेट में भेज दिया जाता है जो एक तरह से जन्म देने का तंग पिंजरा होता है और इन्हें वहाँ तब तक रखा जाता है जब तक उनके नवजात बच्चों को उनसे अलग न कर दिया जाए। ये फेरोइंग क्रेट मूल रूप से जेस्टेशन क्रेट के समान होते हैं, बस इनमे सूअर के नवजात बच्चों के लिए साइड में छोटे खांचे बने रहते हैं।

जेस्टेशन और फेरोइंग क्रेट इतने छोटे व सँकरे होते हैं कि वे मादा सूअरों को उन सभी चीज़ों से वंचित कर देते हैं जो उनके लिए प्राकृतिक और महत्वपूर्ण हैं, जैसे कि चारा खाना, अपने बच्चों के लिए घोंसला बनाना, अन्य सूअरों के साथ समूह में रहना, उनके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए कीचड़ में लोट पोट होना। क्रेट मे बंद सूअरों को जबरन अपने ही मल-मूत्र में सने रहने के लिए मजबूर किया जाता है। अत्यधिक क्रूरता सह रहे सुअर तनाव और हताशा का शिकार होते हैं जिसके परिणामस्वरूप असामान्य व्यवहार करते हैं जैसे कि बाड़े की सलाखों को लगातार काटने का प्रयास या हवा को लगातार चबाने की कोशिश करते रहना।

PETA इंडिया इस सिद्धान्त के तहत कार्य करता है कि, “जानवर हमारे किसी भी तरह से दुर्व्यवहार सहने के लिए नहीं हैं”, प्रजातिवाद का विरोध करता है। प्रजातिवाद एक ऐसी धारणा है जिसके तहत इंसान स्वयं को इस संसार में सर्वोपरि मानकर अन्य प्रजातियों का शोषण करना अपना अधिकार समझता है। सूअर सामाजिक और समझदार पशु होते होते हैं जिनका शोषण नहीं किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट PETAIndia.com पर जाएँ और हमें Twitter, Facebook, तथा Instagram पर फॉलो करें।

#