अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल द्वारा बचाई गई बिल्ली की बच्ची को अब एक प्यार करने वाले स्थायी घर की तलाश है

Posted on by Surjeet Singh

बिल्ली की एक नन्ही और असहाय बच्ची को गंभीर देखभाल की ज़रूरत थी। अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने उसे सुरक्षित बचाया और यह सुनिश्चित किया कि उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर लाकर आवश्यक चिकित्सा देखभाल मिले।

PETA इंडिया की देखरेख में इस बिल्ली के बच्चे की सावधानीपूर्वक जांच की गई और उसे तुरंत उपचार दिया गया। बचाए जाने के समय वह बहुत कमजोर थी और उसे पौष्टिक भोजन, दवाइयों तथा लगातार निगरानी की आवश्यकता थी। धैर्य, प्यार और समर्पित देखभाल की बदौलत वह धीरे-धीरे पूरी तरह स्वस्थ हो गई।

अब यह नन्ही ‘जिंजर’ (नाम) रंग की बिल्ली पूरी तरह स्वस्थ, सक्रिय और बेहद चंचल है। यह मिलनसार और स्नेही है, लोगों के साथ घुलना-मिलना पसंद करती है और अन्य बिल्ली के बच्चों के साथ भी अच्छी तरह रहती है। इसकी जिज्ञासु और चंचल प्रकृति अपने नए परिवार के जीवन में ढेर सारी खुशियां और प्यार लेकर आएगी।

यह बिल्ली का मादा बच्चा दो महीने का है। उचित उम्र होने पर इसका टीकाकरण कराया जाएगा। PETA इंडिया इसकी नसबंदी और भविष्य के सभी टीकाकरण का खर्च वहन करेगा। साथ ही, मुंबई से सड़क मार्ग की दूरी या एक दिन की ट्रेन यात्रा के भीतर कहीं भी इसे निःशुल्क पहुंचाने में मदद करेगा।   

खरीदें नहीं, गोद लें!
किसी बचाए गए पशु को नई ज़िंदगी का मौका दें और अपने घर को प्यार, खुशियों और अपनापन से भर दें।

यदि आप अपने घर और दिल में इस प्यारे साथी के लिए जगह बनाने के इच्छुक हैं, इसे गिड़ लेना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें :

ईमेल : [email protected]

फोन: 9324938170

गोद लेने का संकल्प लें – खरीदें नहीं