PETA इंडिया द्वारा रेस्क्यू किया गया 2 महीने का बिल्ली का बच्चा अब अपने लिए एक परिवार का इंतज़ार कर रहा है!

Posted on by Surjeet Singh

महाराष्ट्र के ठाणे में साइकिल दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए बिल्ली के इस नन्हें बच्चे पर PETA इंडिया के एक स्टाफ की नजर पड़ी और तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसे आवश्यक देखभाल प्रदान की। हमारे कार्यकर्ता द्वारा दिए गए सहयोग, प्यार और समय पर चिकित्सा उपचार ने उस बिल्ली के बच्चे को फिर से ताकत हासिल करने में मदद की। 

आज यह नन्हा नटखट लगभग 2 महीने का है और इसे कीड़े की दवा दी जा चुकी है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ, फुर्तीला और ऊर्जा से भरपूर है। खेलकूद पसंद करने वाले इस नटखट को खिलौनों के पीछे दौड़ना, अपने आसपास की जगहों को तलाशना और अपनी जिज्ञासु शख्सियत को दिखाना पसंद है, वह सचमुच खुशियों का एक छोटा सा पिटारा!

इस बिल्ली के बच्चे को उसकी उम्र के हिसाब से टीके लगाए जाएँगे। PETA इंडिया उसकी नसबंदी (स्टरलाइज़ेशन) और भविष्य के टीकाकरण का पूरा खर्च उठाएगा। यदि आप मुंबई के आसपास या एक दिन की ट्रेन यात्रा की दूरी तक रहते हैं तो हम अपने खर्च पर इसे आपके पास पहुँचाने में भी मदद करेंगे।

कृपया पशुओं को खरीदें नहीं बल्कि बल्कि गोद लें। इस बचाए गए बच्चे को नई ज़िंदगी दें और अपने घर को प्यार, खुशी और ढेर सारे लाड़ दुलार से भर दें।

अगर आपका दिल बड़ा है और आप इस चार पैरों वाले दोस्त को अपने परिवार का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करके या फिर 9324938170 पर कॉल करके संपर्क करें। 

संकल्प लें कि आप पशुओं को खरीदेंगे नहीं बल्कि गोद लेंगे