PETA इंडिया के हस्तक्षेप के बाद ठाणे के कैफ़े में दयनीय परिस्थितियों में रखे गए 37 कॉकटेल पक्षियों और नौ बीमार खरगोशों को बचाया गया

Posted on by Surjeet Singh

कुछ चिंतित नागरिकों से फोन और ईमेल के ज़रिए ठाणे के मीरा रोड स्थित एक कैफ़े में 37 कॉकटेल पक्षियों (एक प्रकार के छोटे पक्षी) और नौ बीमार खरगोशों को गंदे और बदबूदार पिंजरों में रखने तथा उन्हें पर्याप्त भोजन, पानी न देने और उनका मानसिक उत्पीड़न किये जाने की शिकायतें मिलने के बाद, PETA इंडिया ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके परिणामस्वरूप इन पशुओं को बचाया गया और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की गई। PETA इंडिया के स्थानीय स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने कैफ़े का दौरा किया और मैनेजमेंट को पशुओं को बचाने के लिए उन्हें सौंपने के लिए राज़ी किया। बचाए जाने के बाद पक्षियों और खरगोशों की स्वास्थ्य जांच की गई और उनका इलाज किया गया। सभी पशुओं को स्थायी पुनर्वास के लिए पशु बचाव केंद्र कलोटे एनिमल ट्रस्ट भेज दिया गया।

अवैध पक्षी व्यापार में अनगिनत पक्षियों को उनके परिवारों से अलग कर दिया जाता है और उन्हें उन सभी प्राकृतिक चीज़ों और ज़रूरतों से वंचित कर दिया जाता है जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं, ताकि उन्हें “पालतू” के रूप में बेचा जा सके। छोटे पक्षियों को अक्सर उनके घोंसलों से उठा लिया जाता है, जबकि अन्य पक्षी जाल या फंदों में फँसने पर घबरा जाते हैं और बाहर निकलने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं या मर सकते हैं। पकड़े गए पक्षियों को छोटे-छोटे डिब्बों में भरकर ले जाया जाता है और अनुमान है कि टूटे पंखों और पैरों, प्यास या अत्यधिक घबराहट के कारण इनमें से लगभग 60 प्रतिशत पक्षियों की रास्ते में ही मौत हो जाती है। जो पक्षी बच जाते हैं, उन्हें भी कैद में बेहद खराब जीवन जीना पड़ता है और वे कुपोषण, अकेलेपन, अवसाद और तनाव से पीड़ित होते हैं। खरगोशों को भी “पालतू” के रूप में रखे जाने पर अक्सर जीवनभर कैद और उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।

कैफ़े या रेस्तरां में प्रदर्शन या मनोरंजन के लिए पक्षियों और अन्य पशुओं का इस्तेमाल करने से ग्राहक नाराज हो सकते हैं, क्योंकि बहुत से लोग ऐसे प्रतिष्ठानों का समर्थन नहीं करना चाहते जहाँ पशुओं के साथ क्रूरता की जाती है

पक्षी सामाजिक जीव हैं और खुले आसमान में उड़ने के लिए पैदा हुए हैं, न कि अपना जीवन पिंजरों में अकेले और दुखी होकर बिताने के लिए।

पशुओं के साथ क्रूरता की हमेशा रिपोर्ट करें

पक्षियों को पिंजरों में कैद करने पर रोक लगाने में मदद करें