साइंटिस्ट एवं रिसर्च पॉलिसी एडवाइज़र
पद का उद्देश्य:
प्रयोगों में इस्तेमाल होने वाले पशुओं के हित में PETA इंडिया के अभियानों और प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए भारत में पशु-परीक्षण से जुड़े मुद्दों पर शोध सहयोग प्रदान करना
नियुक्ति की अवधि:
पूर्णकालिक
स्थान:
दिल्ली
मुख्य जिम्मेदारियां और कार्य:
- शोध परियोजनाओं, नीति से जुड़े काम और जागरूकता अभियानों के लिए तकनीकी शोध पत्रों का अध्ययन करना और वैज्ञानिक शब्दों व अवधारणाओं को आसान भाषा में समझाना
- वैज्ञानिक शोध और अन्य जानकारी के आधार पर ऐसे परीक्षण तरीकों की पहचान करना और उनकी समीक्षा करना, जिनमें पशुओं का इस्तेमाल न हो, तथा उनसे संबंधित सुझाव तैयार करना
- प्रभावी पत्र, फैक्टशीट, श्वेत पत्र, रिपोर्ट, सरकारी टिप्पणियां और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए आवश्यक जानकारी तैयार करना और जुटाना
सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक और निजी संगठनों, वैज्ञानिक मंचों, कंपनियों, मीडिया तथा अन्य समूहों के साथ बातचीत के दौरान जटिल और संवेदनशील जानकारियों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना और गैर-पशु परीक्षण की वकालत करना - जरूरत पड़ने पर वैज्ञानिक सम्मेलनों में भाग लेना और वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों तथा नीति-निर्माताओं के बीच गैर-पशु परीक्षण के समर्थन में अपनी बात रखना
- पशु-परीक्षण से जुड़े पशु-सुरक्षा कानूनों का अध्ययन करना, उन्हें समझना और उनमें सुधार के लिए वकालत करना
- पशु-परीक्षण से जुड़े मुद्दों पर प्राप्त ईमेल और अन्य पत्राचार का जवाब देना
- व्हिसलब्लोअर्स के साथ काम करना, उनका मार्गदर्शन करना और हर समय उनकी पहचान और जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखना
- अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर गैर-पशु परीक्षण और प्रशिक्षण से जुड़े अभियानों तथा प्रचार सामग्री के लिए शोध और सामग्री तैयार करना
पर्यवेक्षक द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों को पूरा करना
योग्यताएं:
- संबंधित क्षेत्र में MD, DVM या PhD की डिग्री और कई वर्षों का कार्य अनुभव
- चिकित्सा और विज्ञान से जुड़े शब्दों और विषयों की अच्छी समझ
- गहराई से रिसर्च करने की क्षमता
- अंग्रेजी में अच्छी लिखित और बोलने की क्षमता
- सरकारी विभागों और शिक्षाविदों के साथ पेशेवर तरीके से संवाद करने और संगठन की बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता होना बेहतर माना जाएगा
- सही और स्वतंत्र फैसले लेने की क्षमता
- दबाव में काम करने और समय पर कार्य पूरा करने की क्षमता
- एक साथ कई कामों और मुद्दों को संभालने की क्षमता
- पेशेवर व्यक्तित्व और स्वस्थ वीगन जीवनशैली अपनाना
- हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान
- यात्रा करने की क्षमता और इच्छा
- PETA इंडिया के सिद्धांतों का समर्थन करने और विभिन्न मुद्दों पर PETA इंडिया के विचारों को पेशेवर तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता
- संगठन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता
आवेदन कैसे करें:
PETA इंडिया में किसी पद के लिए आवेदन करने हेतु कृपया इस फॉर्म को भरकर आवेदन करें।