डिजिटल मार्केटिंग असिस्टेंट
पद का उद्देश्य:
PETA इंडिया को उसके डिजिटल मार्केटिंग कार्यों में सहायता एवं समर्थन प्रदान करना
जॉब का प्रकार:
फुल-टाइम
रिपोर्टिंग अथॉरिटी:
डाइरेक्टर ऑफ ऑनलाइन मकेटिंग
जॉब का स्थान:
मुंबई
प्रमुख कर्तव्य एवं जिम्मेदारियाँ:
- PETA इंडिया के डिजिटल मार्केटिंग विभाग को विभिन्न मामलों में सहायता प्रदान करना
- WordPress का उपयोग करके PETA इंडिया की वेबसाइट सामग्री के विकास, प्रबंधन और अद्यतन में सहायता प्रदान करना
- Engaging Networks जैसे नॉन-प्रॉफ़िट प्लैटफ़ार्म पर ऑनलाइन पिटिशन और ई-मेल अलर्ट के बनाने में सहायता करना
- Facebook, Twitter, Koo, और Instagram जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफ़ार्म पर PETA इंडिया के पेजों को प्रबंधित करने में सहायता प्रदान करना
- दिन में कई-कई बार सोशल मीडिया की टिप्पणियों को पढ़ना एवं उचित उत्तर प्रदान करना
- ई-मेल मार्केटिंग प्रवृत्तियों और रणनीतियों से अवगत रहना और बेहतर प्रदर्शन के लिए अपने सुझाव देना
- अलग-अलग तरह की सोशल मीडिया सामग्री बनाने में सहायता करना जिसमें शॉर्ट वीडियो क्लिप, क्रिएटिव इमेज और Instagram रील शामिल हैं
- विभिन्न अभियानों के लिए मार्केटिंग योजनाओं को विकसित करने और निष्पादित करने में सहायता करना
- ब्रेनस्ट्रोमिंग सत्रों में भाग लेना
- सूपर्वाइज़र द्वारा सौंपे गए किन्ही भी अन्य कर्तव्यों का पालन करें
योग्यता:
- संबंधित क्षेत्र में कॉलेज की डिग्री या इससे मिलते-जुलता अनुभव
- ऑनलाइन मार्केटिंग का अनुभव हो
- इंटरनेट का बेहतरीन व्यवहारिक ज्ञान एवं रूचि
- पशु अधिकारों के मुद्दों और PETA इंडिया के अभियानों का व्यापक ज्ञान
- रचनात्मक कार्यों के प्रति रुझान
- अंग्रेजी एवं हिंदी में लिखने एवं बोलने में निपुणता
- बेहतरीन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, रणनीतिक सोच और विश्लेषणात्मक कौशल
- मार्केटिंग रिसर्च का संचालन और विश्लेषण करने की क्षमता
- स्वतंत्र रूप से और एक टीम के हिस्से के रूप में काम करने की क्षमता
- दबाव और कम समय सीमा के भीतर अच्छी तरह से काम करने की क्षमता
- PETA-इंडिया के सिद्धांतों में विश्वास हो और पेशेवर रूप से मुद्दों पर PETA-इंडिया के विचारों की वकालत करने की क्षमता हो
- PETA समूह संगठन के उद्देश्यों के लिए प्रतिबद्धता
निम्नलिखित सॉफ्टवेयर का ज्ञान अपेक्षित:
- वर्डप्रेस
- एडोब फोटोशॉप
- एडोब प्रीमियर प्रो
- कैनवा
- माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
- गूगल विश्लेषिकी
- SEO, SEM, और SMM
आवेदन कैसे करें
इस पद पर आवेदन भेजने हेतु कृपया इस फार्म को भरें व साथ में अपना बायोडाटा एवं कवर लेटर संलग्न करें।