गोद लेने की अपील: मुंबई की बारिश के दौरान बचाई गई यह नन्ही कैलिको बिल्ली को अपने लिए एक प्यारे से घर की तलाश है।
मुंबई में मानसून के दौरान एक नन्ही कैलिको बिल्ली अकेली और बेसहारा पाई गई, जो बारिश में किसी तरह अपना जीवन बचाने की कोशिश कर रही थी। ठंड से कांपती, डरी हुई और अपनी माँ के बिना रहने के लिए बहुत छोटी, वह बेहद कठिन स्थिति में थी। तभी PETA इंडिया के एक कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी और वे तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आए। उसे बचाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया, जहाँ उसे आवश्यक देखभाल, भोजन और गर्माहट मिली, जिसकी उसे बहुत जरूरत थी।
यह नन्ही बिल्ली अब अच्छी तरह स्वस्थ हो गई है। उसे अपने आसपास की जगहों को तलाशना, खिलौनों के पीछे भागना और आराम से गोल होकर सोना बहुत पसंद है। सबसे बढ़कर, अब वह ऐसे प्यार भरे परिवार की तलाश में है, जिसे वह अपना कह सके।
यह बिल्ली 1.5 महीने की है और उचित उम्र होने पर उसे टीके लगाए जाएंगे। PETA इंडिया उसके नसबंदी (स्टेरिलाइजेशन) और भविष्य के टीकाकरण का पूरा खर्च उठाएगा तथा मुंबई से ड्राइव करके जा सक्ने वाली दूरी या एक दिन की ट्रेन यात्रा की दूरी तक आपके पास भेजने में सहायता करेगा।
गोद लें, खरीदें नहीं! इस चंचल नन्ही बिल्ली जैसे बचाए गए पशु को नया जीवन दें, जो किसी के घर को अपनी प्यारी गुनगुनाहट, प्यार भरी गोद और खुशियों से भरने के लिए तैयार है। यदि आप गोद लेने की इच्छा रखते हैं, तो हमें आपसे संपर्क करके खुशी होगी।
गोद लेने में रुचि है? कृपया [email protected] पर ईमेल या फिर 9324938170 पर कॉल करके हमसे तुरंत संपर्क करें।

